बुर्का पहने पूल में उतर गई शोएब इब्राहिम की बहन, बुरी तरह भड़के लोग बोले- कपड़े उतार कर...

Saba Ibrahim Burkha Bath: शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ टीवी इंडस्ट्री के एक बहुत ही प्यार कपल माने जाते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैन्स के साथ में अपनी डेली रूटीन की अपडेट भी शेयर करते नजर आते हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें पूरे परिवार के साथ वह समर वेकेशन पर निकले है।
पूरा परिवार इन तस्वीरों में स्विमिंग पूल के पास नजर आ रहा है और कुछ बैठे हुए हैं। कुछ उसमें स्विमिंग पूल में नहा रहे हैं। कुछ लोगों ने तो पूरे परिवार पर खूब प्यार बरसाया है तो कुछ ने उनको ट्रोल कर दिया है। शोएब इब्राहिम और दीपिका के अलावा रूहान, सबा और उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है।
वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दीपिका ने सिर्फ पूल में अपने पैर डाले हुए हैं। लेकिन सबा अपने भाई और बहनों के साथ में पूल के अंदर मस्ती करती हुई नजर आ रही है। एक अन्य वीडियो में शोएब अपने बेटे रूहान के साथ पूल के किनारे बैठकर पानी में छपा छप कर रहे हैं। उनका प्यारा बेटा इस पल को खूब इंजॉय करता नजर आया।
एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि शोएब इब्राहिम की बहन सबा बुरका पहने हुए स्विमिंग पूल में डुबकी लगाते हुए नजर आ रही है। यह सब देखकर उनकी मां भी बहुत खुश हो रही है और सोशल मीडिया पर लोगों को यह रास नहीं आ रहा है। एक यूजर लिखता है कि 'यहां पर भी बुर्का।' एक अन्य यूजर लगता है कि 'बिना कपड़े उतारे भी इंजॉय कर सकते हैं।'


Click it and Unblock the Notifications