शो से छुट्टी लेकर आराम फरमा रहे थे एक्टर, लेकिन अचानक आई सीरियल बंद होने की खबर और फिर...

टेलीविजन के जाने-माने कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जाती है. लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब वीडियो में इस बात का खुलासा किया कि उनका शो 'अजूनी' जल्दी ही ऑफ एयर होने वाला है. बता दें कि हाल ही में इस शो के 300 एपिसोड पूरे हुए थे. शोएब इब्राहिम ने इस फैसले को काफी चौंकाने वाला बताया. खाना की प्रोडक्शन हाउस की ओर से इस पर अभी भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जल्दी ही वह भी हो जाएगी.
शोएब इब्राहिम ने व्लॉग से दी जानकारी
शोएब इब्राहिम ने इस पर कहा कि "आप किस्मत तो देखो, मैंने इस व्लॉग पर अजूनी शो के 300 एपिसोड पूरे होने पर जश्न मनाया. लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि शो बंद हो रहा है. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन संभावना ऐसी ही लग रही है. यह हमारे लिए काफी चौंकाने वाली खबर है. मैंने सोचा था कि मैं 7 अगस्त से सेट पर लौट जाऊंगा. मैं अपनी डाइट भी शुरू करने वाला था. दीपिका के साथ मैंने यह सब डिसकस भी कर लिया था कि कैसे मैं सब कुछ मैनेज कर पाऊंगा."
एक्टर का अच्छा रहा सफर
शोएब इब्राहिम ने इसके आगे यह भी कहा कि "जो भी हुआ, जैसा भी हुआ, जितना भी था, सफर अच्छा था. मुझे इस शो से काफी कुछ मिला और मैंने काफी कुछ सीख भी. अगर अभी शूटिंग होती है तो सिर्फ एक या 2 दिन के लिए ही होगी. क्योंकि शो के लिए हमारे पास में कई सारे एपिसोड्स बैकअप में है."
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल ही में बने हैं पेरेंट्स
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस साल यानी की 2023 के जून में शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ माता पिता बने हैं. वह अपने बच्चों के आने से पहले शो को अलविदा कहना चाहते थे. उन्होंने इस पर भी शेयर करते हुए कहा कि वह कम से समय निकालकर दीपिका और अपने बच्चे का ध्यान रखना चाहते हैं. शो के मेकर्स ने छुट्टी लेने की मंजूरी दी थी.


Click it and Unblock the Notifications