डिलीवरी के हफ्ते भर बाद भी दीपिका को नहीं मिल रही छुट्टी, शोएब ने बताया इमोशनल कारण

Dipika Kakar Hospitalised: शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ पहली बार माता-पिता बने हैं। एक्ट्रेस ने 21 जून को बेटे को जन्म दिया है। लेकिन दीपिका अभी तक अस्पताल में ही हैं और उनका बेटा भी। लेकिन ऐसा क्यों है, इस बात का खुलासा खुद शोएब ने अपने व्लॉग में किया है।
Recommended Video
दीपिका की मां ने शोएब की तारीफ की
आपको बता दें शोएब के जन्मदिन यानी 20 जून की रात को दीपिका को दर्द उठा और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाना पड़ा। डॉक्टर ने तुरंत बच्चे को गर्भाशय से बाहर निकाला और बच्चे को NICU में ले गए। बच्चे के जन्म के बाद परिवार के सभी लोग काफी खुश हैं। वहां मौजूद दीपिका की मां ने शोएब की तारीफ करते हुए कहा कि जैसे शोएब ने परिस्थिति को संभाला, वो काबिले तारीफ है।
क्यों नहीं किया डिस्चार्ज
दीपिका से मिलने के लिए शोएब की बहन सबा भी पहुंचीं और वो लोग बच्चे को देखने की बात कहने लगे लेकिन शोएब ने बताया कि वो अभी कुछ और दिन इनक्यूबेटर में रहेगा। शोएब ने बताया कि दीपिका सीजेरियन हुआ है और वो अभी बहुत दर्द में है। इसके अलावा शोएब ने बताया कि उनका बच्चा थोड़ा प्रीमैच्योर पैदा हुआ है और दिन ब दिन बच्चे की सेहत में सुधार हो रहा है। दीपिका को बच्चे को दूध पिलाना होता है और इसलिए ही वो अस्पताल से अबतक डिस्चार्ज नहीं हुई है। बच्चे को दिन में तीन बार दूध पिलाना होता है और इसी वजह से दीपिका को अबतक अस्पताल में रखा गया है।
जल्द शुरू करेंगे काम
आपको बता दें कि शोएब ने बताया था कि बच्चे की डिलीवरी डेट जुलाई के दूसरे-तीसरे हफ्ते थी लेकिन उसका जन्म 21 जून को ही हो गया। शोएब ने यह भी बताया कि बच्चा एकदम स्वस्थ है। शोएब ने बताया कि उन्हें जल्द ही शूटिंग शुरू करनी पड़ेगी क्योंकि उन्होंने जुलाई के दूसरे हफ्ते के हिसाब से सबकुछ मैनेज किया हुआ था। उन्होंने अगले महीने छुट्टियां ली हैं साथ ही एक्टर ने बताया कि डॉक्टर इस बात से हैरान थे कि दीपिका ऑपरेशन के एक दिन बाद ही चलने-फिरने लग गईं।


Click it and Unblock the Notifications