Dipika Kakar Baby Bump: शोएब इब्राहिम के वीडियो में फैंस को दिखा दीपिका कक्कड़ का बेबी बंप

shoaib ibrahim, dipika kakar ibrahim

Dipika Kakar Pregnant:ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ काफी समय से बीमार चल रही है। इस बात की जानकारी उनके पति शोएब इब्राहिम और ननद सबा इब्राहिम अपने ब्लॉग के जरिए जाहिर कर चुके हैं।हालांकि उनकी इस बीमारी की वजह क्या है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। सिर्फ शोएब ने अपने ब्लॉग में यह बताया है कि उन्हें सर्दी और बुखार है।

लेकिन अब सामने आए इस वीडियो को देखने के बाद फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि दीपिका कक्कड़ इब्राहिम प्रेग्नेंट हैं। साथ ही इस नए वायरल वीडियो में फैंस को उनका बेबी बंप भी दिख रहा है। 23 दिसंबर को ब्लॉगर सबा इब्राहिम का जन्मदिन था। इसके लिए पूरा परिवार लोनावला गया हुआ है। शोएब इब्राहिम ने एक वीडियो शेयर किया है। जहां पर दीपिका का बेबी बंप फैंस को नजर आ रहा है।

एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा है कि दीपिका शायद प्रेग्नेंट हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि प्रेग्नेंट होने के बाद दीपिका के चेहरे का ग्लो ही पूरा अलग है। एक फैन ने लिखा है कि दीपिका दीदी प्रेग्नेंट हैं, उनके चलने के तरीके से ही यह पता चल रहा है। एक यूजर ने दीपिका प्रेग्नेंट लिखकर हार्ट इमोजी शेयर की है। कई लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद यह कंफर्म भी कर दिया है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं। दीपिका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सबा के लिए एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि हैप्पी बर्थडे सबा। यह वाला बर्थडे बहुत खास है।

क्योंकि अब तुम अपने प्यार की पत्नी बन चुकी हो। तुम्हारी जिंदगी ऐसे ही खुशियों से भरी रहे। तुम हमेशा ऐसे ही मुस्कुराती रहो। इस फोटो में दीपिका सबा और उनके पति के साथ दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि जल्द ही इब्राहिम परिवार अपने ब्लॉग के जरिए इस खबर का ऐलान कर सकता है कि उनके घर प्यारा सा मेहमान आने वाला है। दीपिका जल्द ही मां बनने वाली हैं। मुमकिन है कि नए साल के मौके पर इब्राहिम परिवार इस खबर को फैंस के साथ साझा करें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X