ननद सबा इब्राहिम की प्रेग्नेंसी से दीपिका कक्कड़ को लगी मिर्ची? शोएब बोले- मैं इससे इंकार नहीं करूंगा...

Dipika Kakar Saba Ibrahim Pregnancy: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम (Dipika Kakar Shoaib Ibrahim) टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल्स माने जाते हैं। दोनों की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) ने भी अपने यूट्यूब से खूब अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर ली है और कुछ वक्त पहले उन्होंने प्रेगनेंसी (Saba Ibrahim Pregnant) की भी खबर दी थी। लेकिन बाद में शोएब और दीपिका ने सबा की प्रेगनेंसी को लेकर कुछ भी नहीं कहा और इससे फैंस काफी परेशान हो गए थे।
दीपिका और सबा के बीच मतभेद
काफी सारे लोग तो यही प्रयास लग रहे थे कि दीपिका और उनकी ननद सबा के बीच में कोई मतभेद तो नहीं हो गया है। लेकिन हाल ही में कपल ने यूट्यूब चैनल से एक व्लॉग शेयर किया और इसमें फैंस के सभी सवालों का जवाब भी दिया। एक फैन ने सवाल किया था कि दीपिका, सबा की प्रेगनेंसी से खुश क्यों नहीं है?
शोएब इब्राहिम ने मानी गलती
शोएब इब्राहिम ने इस सवाल का जवाब दिया कि "आप सभी हमारे बारे में इतना सोचते हैं। मैं इससे इनकार तो नहीं करूंगा लेकिन मुझे भी ऐसा लगता है कि कहीं ना कहीं इसमें मेरी भी गलती है कि हमने बहुत सारे व्लॉग बना दिए। फिर अचानक से हमने व्लॉग बनाना कम कर दिया था। लोग इस बात को मानते हैं जो व्लॉग में देखते हैं।"
दीपिका ही सबा को लेकर गई थी अस्पताल
शोएब इब्राहिम ने इस दौरान बताया कि उनको बहन सबा की प्रेगनेंसी की खबर तीन से चार महीने पहले ही पता चल गई थी। डॉक्टर ने कहा कि दीपिका ही पहले इंसान थी जिसे सबा को अस्पताल ले जाकर चेक करवाया। इस बारे में सबसे पहले पता चला। यह खबर सबा ने सबसे पहले दीपिका को दी थी और बाद में उन्होंने टेस्ट करवाया।
दीपिका के डॉक्टर से चल रहा सबा का इलाज
शोएब इब्राहिम ने यह भी बताया कि उनकी बहन सबा भी दीपिका के ही डॉक्टर से इलाज करवा रही हैं। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले ही मिलकर इस गुड न्यूज़ को सेलिब्रेट किया था। लेकिन इसका कोई भी व्लॉग नहीं बनाया था। बताते चलें कि 29 जनवरी को शोएब इब्राहिम की बहन सबा और उनके पति खालिद नियाज ने सोशल मीडिया पर व्लॉग के जरिए प्रेगनेंसी की खबर दी थी।


Click it and Unblock the Notifications












