कैसी है अब दीपिका कक्कड़ की सेहत ? पति शोएब ने दिया अपडेट, कहा- इस बार मुझे डर लग रहा है क्योंकि...

dipika kakar

टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल कहलाए जाने वाले शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों ही अपनी निजी जिदंगी अपने फैन्स के साथ साझा करते हैं। बता दें कि दीपिका ककक्ड़ अकसर अपने व्लॉग्स में अपनी हेल्थ अपडेट देती रहती हैं। अगर कभी दीपिका ना वीडियो बना पाएं तो शोएब दीपिका के फैन्स को उनके स्वास्थ्य संबंधी अपडेट देते रहते हैं।

शोएब ने दिया दीपिका का हेल्थ अपडेट

बता दें कि 'ससुराल सिमर का फेम' सिमर उर्फ दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 मैलिग्नेंट (कैंसर) से जूझ रही हैं। जो उन्हें इसी साल मई में डाइग्नोज हुआ था। दीपिका इसकी सर्जरी करवा चुकी हैं, लेकिन लगातार हेल्थ चेकअप के लिए उन्हें अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। बता दें कि हाल ही में शोएब इब्राहिम ने आस्क मी एनिथिंग का सेशन रखा था जिसमें एक फैन ने दीपिका की हेल्थ के बारे में जनना चाहा तब शोएब ने बताया कि 4 नवंबर को उन्होंने दीपिका का ब्लड टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट अब आने वाली है। शोएब आगे कहते हैं कि अब डर लग रहा है।

रिपोर्ट के आने से लग रहा है डर

इसके बाद वह दीपिका की ओर कैमरा घुमाते हैं तब दीपिका कहती हैं कि समय हमें डराता है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि भगवान की कृपा से सब ठीक होगा। इसके बाद शोएब अपने फैन्स से कहते हैं कि एक बार जब रिपोर्ट आ जाएगी तब मैं आप सभी को उनकी जानकारी दूंगी।

14 घंटे चली थी दीपिका की सर्जरी

आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ को इसी साल मालूम हुआ था कि उन्हें टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है। जिसकी सर्जरी उन्होंने ट्यूमर के पता चलते ही करवाई थी। दीपिका की सर्जरी 14 घंटे चली थी। दीपिका के लिए उनके परिवार वालों ने और उनके फैन्स ने उनके लिए प्रार्थना की थी।

More from Filmibeat

Read more about: shoaib ibrahim dipika kakar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X