'ये रिश्ता...' के नैतिक के रोल के लिए ऑडिशन देने पहुंचा ये एक्टर, धक्के मारकर सेट से किया बाहर, छलका दर्द

Shoaib Ibrahim Career Struggle: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो 2009 से दर्शकों के बीच में अपनी एक खास जगह बनाए हुए हैं। इस दौरान इस सीरियल में चौथी पीढ़ी चल रही है और दर्शकों द्वारा यह ट्रैक भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सबसे पहले शो में नैतिक और अक्षरा का किरदार करण मेहरा और हिना खान ने निभाया था।
बता दें कि नैतिक और अक्षरा की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला था। लेकिन आपको बता दें कि कई सारे एक्टर्स ने नैतिक के रोल के लिए ऑडिशन दिया था और उसमें शोएब इब्राहिम का नाम भी शामिल है। शोएब इब्राहिम ने इस बात का खुद मिस्टर फैजू के साथ बातचीत के दौरान खुलासा किया है।
दरअसल हाल ही में शोएब इब्राहिम ने 'लॉन्ग ड्राइव विद मिस्टर फैज़ू' के दौरान उन्होंने करियर की शुरुआती दिनों की बात की। शोएब ने एक्टिंग से पहले मॉडलिंग में हाथ आजमाया था और हाइट छोटी होने के चलते वह यहां फिट नहीं हो पाए। उनके पिता चाहते थे कि वह इंजीनियरिंग करें। लेकिन साल 2007 या साल 2008 में उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए ऑडिशन दिया।
शोएब इब्राहिम को नैतिक के ऑडिशन देने के बाद वहां से बाहर निकाल दिया गया था। इस पर एक्टर ने कहा कि "उस बात ने मुझे बहुत आहत किया और मैं बहुत परेशान हो गया था। मैंने कई बार ऑडिशन दिए और कोई भी बात नहीं बन पा रही थी। फिर मैं हार मान ली और मैं वापस भोपाल चला गया। लेकिन फिर मेरे पास 'तेरी पलकों की छांव में' सीरियल के लिए कॉल आया।"


Click it and Unblock the Notifications











