मां बनने के पूरे एक साल बाद दीपिका ककड़ ने फिर सुनाई गुड न्यूज़, व्लॉग में पति शोएब हुए एक्साइटेड

Dipika Kakar Good News: टीवी का मशहूर शो ससुराल सिमर का से अपने घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि जब से उन्होंने शोएब इब्राहिम के साथ में शादी की है तभी से वह काफी ज्यादा पर्दे से दूरी बना चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी लोकप्रियता में कोई भी कमी नहीं देखने को मिलती है।
दीपिका कक्कड़ ने भले ही छोटे परदे से दूरी बना ली है लेकिन अभी वह यूट्यूब पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि दीपिका अपने व्लॉग के जरिए अपने फैन्स के साथ में कनेक्ट रहने की कोशिश करती है। लेकिन अब शोएब ने व्लॉग के जरिए दीपिका से जुड़ी हुई एक खुशखबरी को शेयर कर दिया है।
इस व्लॉग के जरिए शोएब इब्राहिम ने कहा कि "खुशखबरी है। आप सभी बहुत समय से पूछ रही थी कि दीपिका सूरत क्यों गई थी? बता दूं कि दीपिका की एक नई जर्नी शुरू होने वाली है और इसका खुलासा वह अपने अगले आने वाले व्लॉग में कर देगी। हम इस खुशखबरी को आपके साथ में शेयर करने के लिए काफी उत्साहित है।"
इसी दौरान दीपिका ने शोएब को कहा कि नहीं यह अनाउंसमेंट तो आप ही करोगे। दीपिका और शोएब के चेहरे पर जो खुशी नजर आ रही थी उससे तो साफ पता चलता है कि उनका सालों का इंतजार पूरा होने वाला है। कमेंट बॉक्स में भी उनके फैन्स उनसे पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि आखिरकार यह नई जर्नी किया है।
लेकिन इस बात को जानने के लिए अब उनका अगला व्लॉग देखना होगा और इसका इंतजार करना होगा। शोएब मलिक भी एक बार फिर से हमेशा की तरह अपनी पत्नी दीपिका की अचीवमेंट से काफी ज्यादा खुश और एक्साइड नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications