..................... Shoaib Ibrahim buys swanky house for dipika kakar mother netizens says achche se nikal diya ghar se - Hindi Filmibeat

शोएब इब्राहिम ने सास को दिया करोड़ों का घर, लोग बोलें- अपने घर से निकालने का तरीका बढ़िया लगा

Shoaib Ibrahim

Shoaib Ibrahim House For Dipika Kakar Mother: टेलीविजन स्टार कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की जोड़ी काफी लोकप्रिय है इसके साथ ही ये कपल अपने ब्लॉग्स के जरिए और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी छाया ही रहता है। जहां दीपिका ककक्ड़ शोएब इब्राहिम के परिवार का पूरा ख्याल रखती हैं तो वहीं शोएब भी दीपिका की मां पर जमकर प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। अब शोएब ने अपनी सास को एक ऐसे खास तोहफा दिया है जिसने मिसाल कायम कर दी है।

शोएब की सास और दीपिका की मां भी उनके साथ उसी बिल्डिंग में रहती हैं। हालांकि, वो अभी तक किराए के घर में रहती थीं। अब शोएब ने सास के लिए एक सप्राइज गिफ्ट दिया है। दरअसल, शोएब इब्राहिम ने अपनी सास के लिए घर खरीदा है और उन्हे तोहफे में दिया है।

जिस किराए के घर में शोएब की सास अब तक रह रही थीं, शोएब ने उनके लिए वो घर खरीद लिया है। घर की रजिस्ट्री हो गई है। शोएब ने अपनी सास को घर के पेपर्स दिए। पेपर्स मिलने के बाद शोएब की सास इमोशनल हो गईं। उन्होंने शोएब को गले लगाया और कहा, 'इससे ज्यादा मेरे लिए और कुछ नहीं हो सकता है। अब मैं पक्की पड़ोसी बन गई।'

रोते हुए वो शोएब को थैंक्यू बोलती हैं। आगे उन्होंने कहा, 'मुझे इस फैमिली में आकर इतना कुछ मिला है न कि मैं बयां नहीं कर सकती हूं। मुझे अपनों ने कुछ नहीं दिया। कभी भी कुछ नहीं दिया। आज मुझे प्यार है। मेरी बेटी को प्यार है और ये सब इनकी वजह से हैंष आप लोग मेरे पास हैं और मुझे कुछ नहीं चाहिए।'

हालांकि नेटिजंस इसे लेकर तरह तरह के कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। दीपिका की मम्मी सभी व्लॉग्स में उनके साथ ही दिखाई देती हैं साथ ही रुहान को पालने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। ऐसे में नेटिजंस का कहना है कि सास को घर से निकालने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।

Read more about: shoaib ibrahim dipika kakar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X