पहले कराया कंवर्ट और अब दीपिका कक्कड़ के साथ कश्मीर शिफ्ट हो रहे हैं शोएब इब्राहिम? निकल पड़ा काफिला

Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Kashmir: दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) टेलीविजन इंडस्ट्री के एक क्यूट कपल माने जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि कुछ हफ्तों से वह काफी ज्यादा लाइमलाइट में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में दीपिका ने कंधे में लगी हुई चोट की वजह से सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को छोड़ दिया और इसके बाद वह सोशल मीडिया से भी दूरी बनाकर रख रही है।
शोएब दीपिका की कश्मीर ट्रिप
अब इसी बीच दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें जमकर वायरल होती हुई नजर आ रहे हैं। दरअसल आपको बता दें कि कपल की यह तस्वीरें दिल्ली की है और उन्होंने अपने व्लॉग में इन तस्वीरों के पीछे की कहानी भी बताई है।
दिल्ली में बीती एक शाम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन तस्वीरों को शोएब इब्राहिम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। इस दौरान वह दीपिका और अपने बेटे रेहान के साथ में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें दिल्ली में जमा मस्जिद के पास के एक रेस्टोरेंट की है। इन तस्वीरों के साथ शोएब ने एक कैप्शन लिखा कि 'दिल्ली वालों की दिल्ली में बिताई एक शाम।'
फैमिली वेकेशन पर है कपल
अब शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की इन लेटेस्ट तस्वीरों पर लगातार उनके फैंस कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। उनको कश्मीर की जर्नी शुरू करने से पहले सभी फैंस शुभकामनाएं देते हुए भी नजर आए। दरअसल आपको बता दें कि यूट्यूब पर शेयर किए गए एक नए व्लॉग में शोएब इब्राहिम ने खुलासा किया था कि वह और उनके परिवार कश्मीर जा रहे हैं।
रेहान का है पहला ट्रिप
शोएब इब्राहिम ने कहा था कि "सभी लोग कश्मीर जाने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि यह रेहान का पहला ट्रिप होने वाला है। लोगों को ऐसा लग रहा था कि हम स्विट्जरलैंड जाएंगे लेकिन नहीं हम इंडिया के स्विट्जरलैंड यानी कि कश्मीर की ट्रिप पर जा रहे हैं। हॉपफुली हमें वहां पर स्नो मिलेगी।" एक्टर ने यह भी बताया था कि उनके बेटे की टिकट कंफर्म नहीं हुई थी और इसी के चलते फाइन के साथ उन्हें नई टिकट 14000 की पड़ी।


Click it and Unblock the Notifications