प्रेगनेंसी में दीपिका पर प्यार लुटाते नज़र आए शोएब इब्राहिम, एक्ट्रेस का बेबी बंप देख फैन्स ने दी दुआएं

टीवी के मशहूर कपल्स इन दिनों काफी सुर्खियों में रहते हैं। इन्हीं में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की जोड़ी भी आती है। जिसे क्यूट जोड़ी का ख़िताब भी मिला है। बता दें कि वह दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन जल्दी ही दोनों के घर पर एक नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है। इसी बीच आपको बता दें कि इस प्यारे से कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
दीपिका ने तस्वीरों में बेबी बंप को किया फ्लॉन्ट
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं और इतना ही नहीं यूट्यूब पर भी वह व्लॉग द्वारा अपनी रोज की दिनचर्या को फैंस के साथ में शेयर करते रहते हैं। लेकिन इसी बीच शोएब इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर को शेयर कर दिया है। इस तस्वीर में वह दीपिका के साथ में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि शोएब,दीपिका के बेबी बंप को किस करते हुए देखे जा रहे हैं। फैन्स भी इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे है।
प्रेगनेंसी में दीपिका पर प्यार लुटाते नजर आए शोएब
शोएब इब्राहिम की इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दीपिका कक्कड़ ने लाल ड्रेस पहनी हुई है तो वही शोएब ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी है। दोनों ही बेहद ही क्यूट मोमेंट शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों के बीच में कितना गहरा प्यार है। साथ ही साथ शोएब इब्राहिम अपनी प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका कक्कड़ पर खूब प्यार लुटाते हुए देखे जा रहे हैं।
दीपिका कक्कड़ की प्रेगनेंसी पर उठे सवाल
दीपिका कक्कड़ को फैंस के द्वारा प्रेग्नेंसी के समय पर खूब सपोर्ट मिला। इतना ही नहीं लोग उनकी प्रेगनेंसी को लेकर दुआएं भी करते हुए नजर आए। लेकिन वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर को दीपिका कक्कड़ को ट्रोल भी किया गया। दरअसल आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने अभी तक किसी भी तस्वीर में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट नहीं किया था। जिस वजह से नेटजंस ने दीपिका की प्रेगनेंसी को फेक साबित कर दिया। लेकिन दीपिका ने इस बात का जिक्र करते हुए नेटीजंस को मुंहतोड़ जवाब दिया और कहा कि वह ऐसे लोगों को कोई भी प्रूफ नहीं देना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications