दीपिका और शोएब इब्राहिम पर साल भर में दूसरा बच्चा पैदा करने का है प्रेशर? फैमिली डिमांड पर एक्टर का रिएक्शन

Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Second Baby: टीवी के पॉपुलर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम को फैंस द्वारा काफी ज्यादा प्यार मिलता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि यह कपल अपनी निजी जिंदगी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। दोनों की लव स्टोरी भी काफी बेहतरीन है। हालांकि शादी के कई साल बाद साल 2023 में अपने पहले बेटे रूहान का स्वागत किया।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ का बेटा रूहान अब 1 साल का होने जा रहा है। इसी के अलावा शोएब और दीपिका अक्सर अपने व्लॉग्स के जरिए अपने जीवन से जुड़ी हुई सारी अपडेट्स को शेयर करते हुए नजर आते हैं। इसी दौरान वह अपने बेटे को लेकर भी बात करते हुए देखे जाते हैं।
दरअसल आपको बता दें कि इस वक्त शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अपने पिता का 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए गए हुए हैं। जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो भी खूब तेजी से वायरल हुई। यहां पर उनके साथ में उनका पूरा परिवार मौजूद है। बता दे कि वह लोनावाला फैमिली ट्रिप पर गए हुए हैं।
इस दौरान शोएब इब्राहिम अपनी नानी को पीले रंग के सूट में देखकर उनकी तारीफ करने लगे। शोएब इब्राहिम की तारीफ सुनते हुए उनकी नानी काफी खुश हो गई और उनको दुआएं देती हुई नजर आई। एक्टर की नानी ने उन्हें दुआएं दी कि उन्हें जल्दी ही दूसरी औलाद की खुशियां नसीब हो।
लेकिन शोएब इब्राहिम ने इन दुआओं पर झट से जवाब देते हुए कहा कि नहीं अभी नहीं। अभी सिर्फ एक ही काफी है। दरअसल आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले दीपिका के बढ़ते हुए वजन के चलते लोग कयास लगा रहे थे कि वह दूसरी बार प्रेग्नेंट है। हालांकि बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि उन्हें पहली प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने की समस्या हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications