पहलगाम आतंकी हमले के बीच शोएब-दीपिका ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो तो भड़के लोग, बोले- भाग जा यहां से...

Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar Badly Trolled: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं फैन्स की तरफ से भी कपल को बेशुमार प्यार मिलता है, लेकिन इन दिनों कपल वेकेशन के लिए जम्मू कश्मीर घूमने गए थे।
जहां आतंकियों ने घूमने आए पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था। पहलगाम का माहौल देख फैन्स ने दोनों के सुरक्षित होने की चिंता जताई जिसके बाद एक्टर ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह ठीक हैं। जल्द ही वह नया व्लॉग शेयर करेंगे। इतना सुनते ही लोग शोएब पर भड़क गए हैं।
कपल का रोमांटिक वीडियो मचा रहा बवाल
इतना ही कम नहीं था कि शोएब और दीपिका ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक रोमांटिक वीडियो भी बीते दिन शेयर किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शोएब और दीपिका 'ये हसीन वादियां ये खुला आसमान' पर खूबसूरत नजारे दिखाती नजर आ रही हैं। तो कभी वह शोएब के साथ रोमांटिक होती दिख रही हैं। इस वीडियो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में दीपिका एक हार्ट इमोजी बनाती हैं। बता दें कि दीपिका और शोएब के इस वीडियो को देखने के बाद तो लोगों का गुस्सा चरम सीमा पर पहुंच गया है। इस वीडियो को देख यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन देखी जा सकती है।
शोएब दीपिका का वीडियो देख भड़के लोग
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'भाग जा इंडिया से'। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'तुम्हें शर्म आनी चाहिए। हिंदुओं पर अटैक हो रहा है। तुमको बस पैसा कमाना है। चाहें देश की कीमत पर भी हो। वैसे भी तुम कह ही चुके हो। सैनिक का किरदार निभाने के लिए और पड़ोसियों को खुश करने के लिए कि....पापी पेट के लिए करना पड़ता है। शर्म करो।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'कैसी औरत है कश्मीर में जो हुआ उसके बारे में कुछ नहीं बोला तुम्हारे कर्म वहां लेकर गए हैं। काश तुम लोग भी होते उन लोगों में।' वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- 'हां तुम लोगों को कुछ क्यों ही होगा। सिर्फ हिंदुओं पर अटैक हुआ है।'


Click it and Unblock the Notifications












