कसम : कृतिका नहीं..कृस्टल नहीं..ये एक्ट्रेस निभाएंगी तनु का किरदार!
इन दिनों टॉप सीरियल्मल की श्रेणी में आने वाले कलर्स के सीरियल कसम के फैंस के लिए बुरी खबर है। खबर है कि सीरियल में लीड एक्ट्रेस का रोल निभाने वाली तनु यानि कृतिका अब ज्यादा दिनों तक आपको सीरियल में नज़र नहीं आएगी।

हालांकि ये खबर पहले से ही आ रही थी कि कृतिक जल्द ही इस शो को अलविदा कह देंगी लेकिन नई बात ये है कि कृतिका की जगह अब आपको शिवानी तोमर दिखाई देंगी। बता दें कि शिवानी इससे पहले 'हम आपके घर में रहते हैं' सीरियल में दिखाई दे चुकी हैं।
[ये हैं टीवी के टॉप हॉरर शो, संभल कर...कहीं कलेजा बाहर न आ जाए!]
सूत्रों की मानें तो ऋषि यानि शरद मल्होत्रा के एक्सीडेंट के बाद कृतिका का चेहरा बदल जाएगा और उसके बाद उनका किरदार शिवानी तोमर निभाएंगी।
शिवानी की मानें तो उन्हें इस रोल के लिए एप्रोच किया गया है, लेकिन शिवानी को अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। शिवानी से पहले ये किरदार क्रिस्टल डिसूज़ा को ऑफर किया गया था। क्रिस्टल डिसूज़ा को आप एक हज़ारों में मेरी बहना है सीरियल में देख चुके हैं।
आपको बता दें कसम सीरियल हाल ही में 2016 के बेस्ट सीरियल्स की लिस्ट में टॉप पर आया था। सीरियल के लीड रोल्स का इसमें काफी बड़ा हाथ है। क्योंकि तनु का किरदार निभाने वालीं कृतिका को हर घर के लोगों ने काफी पसंद किया है।
लोगों ने रिषि (शरद मल्होत्रा) और तनु (कृतिका सेंगर) के रोमांस को काफी पसंद किया है। इन दोनों की जोड़ी को बेस्ट जोड़ी का अवॉर्ड भी मिल चुका है। अब शिवानी इस किरदार के साथ कितना न्याय कर पाएंगी ये तो उनकी एंट्री होने के बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
