..................... Shivani Kumari's luck shines after Bigg Boss OTT 3, luxurious house-car and now she got a Bollywood film - Hindi Filmibeat

बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद चमक गई शिवानी कुमारी की किस्मत, आलीशान घर-कार और अब मिली बॉलीवुड फिल्म

Shivani Kumari

Shivani Kumari bought a luxury car: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में नजर आने वाली शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) आज हर घर में जानी जाती हैं। कई लोगों को उनका देसी अंदाज बेहद ही पसंद आता है तो कई लोगों को उनका ये देसी स्टाइल ओवर एक्टिंग लगता है। खैर जो भी हो अपने इसी अलग बोलने के अंदाज की वजह से शिवानी कुमारी बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का हिस्सा बनी थीं और इसी शो की बदौलत उनकी किस्मत भी चमक गई है। जी हां, पहले तो शिवानी कुमारी के फॉलोअर्स बुलेट की रफ्तार से बढ़े। उसके बाद उन्होंने अपना अलीशान घर खरीदा और अब वह पहुंच गई हैं मारुति सुजुकी के शो रूम।

घर के बाद अब खरीदी चमचमाती कार
जी हां, हाल ही में शिवानी कुमारी की कुछ तस्वीरें इंस्टा हैंडल पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शिवानी कुमारी ने मारुति सुजुकी की चमचमाती कार खरीद ली है। तस्वीरों में देखा सकता है कि कभी वह अपनी नई कार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं तो कभी वह अपनी मां के साथ तस्वीर खिंचवाती हैं। वह अपनी नई कार से आने से कितनी खुश हैं यह तो उनके चेहरे पर साफ झलक रहा है। वहीं शिवानी की मां भी उनपर गर्व करती नजर आ रही हैं।

शिवानी कुमारी फिल्मों में आएंगी नजर
आपको बता दें कि इतना ही काफी नहीं है। शिवानी कुमारी अब एक बड़ी स्टार बनने वाली हैं। जी हां, शिवानी कुमारी को बॉलीवुड से फिल्म का ऑफर आया है। रिपोर्ट्स की माने तो शिवानी जल्द ही राजपाल यादव के साथ फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। इस फिल्म के लिए शिवानी काफी मेहनत कर रही हैं वह अपनी वजन भी घटा रही है और खुद को ग्रूम भी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X