'हाय फ्रेंडा' वाली शिवानी कुमारी मारेंगी 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री? एक वीडियो ने हिलाया इंटरनेट!

बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर चर्चा है और इस वक्त कई मशहूर लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। इस लिस्ट में एक नाम शिवानी कुमार की भी सामने आया है जो कि अपनी यूनिक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।
यूपी के छोटे से जिले औरैया के एक गांव दिवियापुर की रहने वाली हैं शिवानी को यूट्यूब पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। इस वक्त इंफ्लुएंसर को लेकर खबर है कि वो काफी जल्दी बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनेंगी।
इसको लेकर तब चर्चा शुरु हुआ जब शिवानी का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में शिवानी होटल रूम में हैं और कह रही हैं, ''मैं मुंबई में हूं और काफी जल्दी आप लोगों सरप्राइज मिलने वाला है।
मेरे ब्रॉडकास्ट चैनल को जॉइन कर लीजिए।'' हालांकि वो बिग बॉस ओटीटी 3 पर जा रही हैं इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इसके बाद लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं। वीडियो को टेलीचक्कर ने साझा किया है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आते ही एक यूजर ने लिखा, ''मनीषा मूल व्यक्ति, ठीक है... उसकी तुलना मत करो।'' एक ने लिखा, ''ये शो का कोई स्टैंडर्ड ही नहीं रहा... किसी को भी उठा के ला रहे।'' एक ने लिखा, ''मनीषा से तुलना मत करो।'' एक ने लिखा, ''तुम ऐसा मत करो दोस्तों.. हमारी रानी एक अद्वितीय है, कोई भी उसके जैसा नहीं है, कोई भी उसके जैसा नहीं हो सकता।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
संघर्षों से भरी रही है जिंदगी
बता दें कि शिवानी ने जब टिकटॉक पर अपनी जर्नी की शुरुआत की थी तो वो काफी गरीब थीं। उनके पिता बचपन में ही चल बसे तो घर की जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई थी। मां एक नर्स के तौर पर काम करती हैं और उन्होंने शिवानी और उनकी बहनों को पढ़ा लिखाकर बड़ा किया। हालांकि अब शिवानी एक बड़ा नाम है और यूट्यूब से अच्छी खासी कमाई करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications