शिवानी कुमारी ने अदनान के साथ कर दी इतनी गंदी हरकत? भड़क गए लोग, बोले- 'बेशरम लड़की'

बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत से ही शिवानी कुमारी को लेकर आए दिन चर्चा होती रहती हैं। लेकिन इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।
बता दें कि शिवानी कुमारी ने मजाक मजाक में अदनान के साथ कुछ ऐसा कर दिया है जो कि खबरों का हिस्सा है और इसके बाद शिवानी को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल एक वीडियो सामने आया है जिसमें अदनान सलवार कुर्ता पहनते हुए नजर आ रहे हैं।
इस दौरान जब वो नाडा बांध रहे होते हैं तो शिवानी उनके पास जाती हैं और नाड़ा पकड़कर खींचने लगती हैं। इसके बाद अदनान शरमाकर वहां से चले जाते हैं। शिवानी लगातार हंसती हैं और मजाक बनाते हुए गार्डन एरिया में चली जाती हैं।
वहां पर वो भी हंसती हैं और कहती हैं कि इतना बड़ा नाड़ा..। अब उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों को ये काफी अपमानजनक लगा है।
लोग कर रहे हैं ट्रोल
शिवानी को लेकर एक यूजर ने लिखा है, अगर कोई पुरुष किसी लड़की के साथ ऐसा ही करे तो क्या होगा? सारा नारीवादी आंदोलन कहां जाएगा? एक ने लिखा, ये बदतमीजी है। एक ने लिखा, ''मुझे शिवानी पसंद है लेकिन यह पूरी तरह से गलत है और वैसे यह बिल्कुल भी हास्यास्पद नहीं है, किसी भी लड़की को असुविधाजनक समस्या हो सकती है, बेशक लड़के को भी समस्या हो सकती है चाहे लड़का हो या लड़की एक सीमा होती है, सीमा का उपयोग नहीं करना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''कौन सी गाली दू मैं इरिटेटिंड लड़की को।'' इस तरह से लोग भड़के हुए हैं।
टिकटॉक से हुईं थीं वायरल
बता दें कि शिवानी ने जब टिकटॉक पर अपनी जर्नी की शुरुआत की थी तो वो काफी गरीब थीं। उनके पिता बचपन में ही चल बसे तो घर की जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई थी। मां एक नर्स के तौर पर काम करती हैं और उन्होंने शिवानी और उनकी बहनों को पढ़ा लिखाकर बड़ा किया। हालांकि अब शिवानी एक बड़ा नाम है और यूट्यूब से अच्छी खासी कमाई करती हैं। फिलहाल आप देखिए अदनान के साथ शिवानी का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications