फैन से शिवानी कुमारी ने की बदसुलूकी? वीडियो वायरल होते ही भड़के लोग, बोले- 'इसको घमंड आ गया है..'

Shivani Kumari

Shivani Kumari on a Fan- शिवानी कुमारी कानपुर के एक छोटे से गांव से मशहूर हुईं थीं और बिग बॉस के मंच तक पहुंची थीं। अक्सर उनके कई वीडियोज सामने आते हैं और अपने यूनीक बोलने के स्टाइल के कारण वो काफी पसंद की जाती हैं। हालांकि अक्सर उनके साथ कुछ विवाद भी होते रहते हैं।

इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने एक फैन पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं और उसका फोन लेकर वीडियो डिलीट कर रही हैं। लड़का लगातार कह रहा कि वो उनका फैन इसलिए आया है। लेकिन शिवानी कुछ सुनने को तैयार नहीं है।

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि शिवानी एक लड़के पर भड़क रही हैं। शिवानी की मानें तो बिना इजाजत ये फैन उनको घर में घुसकर हर एक कमरा चेक कर रहा था। इसके अलावा साथी लड़की ने एक वीडियो बनाया जिसमें कहा जा रहा है कि शिवानी किसी से नहीं मिलती हैं जब वो इतनी दूर से आए हैं।

शिवानी की मानें तो उन्होने फैंस से कह रखा है कि वो लोग सिर्फ संडे को मिलने आएं क्योंकि उनको भी कई काम घर में रहते हैं और मां बीमार हैं। शिवानी और फैन के इस वीडियो के सामने आते ही लोग शिवानी को ट्रोल कर रहे हैं।

आ गया है घमंड...

लोगों ने शिवानी कुमारी को काफी खरी खोटी सुनाई है। एक ने लिखा है, ''यार, इससे मिलने की क्या जरूरत है, लोग क्यों जाते हैं?'' एक ने लिखा, ''इसके अंदर घमंड आ गया है।'' एक ने लिखा, ''भाई जाते ही क्यों हो ऐसे घमंडी लोगों के पास अपनी बेइज्जती करवाने।'' एक ने लिखा, ''बदतमीज लड़की है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: shivani kumari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X