Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस से सजा मिलते ही शिवानी हुई बेहोश, गोद में जकड़कर भागे अरमान मलिक

Bigg Boss ott 3 Shivani Kumari

Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari Fainted: जब से सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शिवानी कुमारी बिग बॉस के घर में पहुंची है तभी से काफी ज्यादा पॉपुलर नजर आ रही है। अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों के साथ अपनी दोस्ती के साथ-साथ वह पौलोमी के साथ में बहस भी कर चुकी है। दरअसल पौलोमी ने शिवानी के कपड़ों पर कमेंट कर दिया था।

लेकिन अब नए एपिसोड के दौरान शिवानी कंटेस्टेंट से माफी मांगने की सजा मिलने के बाद में बेहोश हो गई। दरअसल नए प्रोमो में दिखाया गया कि बिग बॉस ने घर के सदस्यों को लिविंग एरिया में भी इकट्ठा होने के लिए कहा और बाद में रणवीर और शिवानी को सभी घरवालों से माफी मांगने की भी सजा दे दी।

इस दौरान रणबीर ने हाथ जोड़कर सभी से माफी मांगी और शिवानी रोने लगी। शिवानी ने बिग बॉस से कहा कि वह कोई भी टास्क कर लेगी लेकिन किसी से माफी नहीं मांगेगी। यह कहते ही शिवानी जमीन पर बेहोश होकर गिर गई और सभी लोग उनकी तरफ दौड़ पड़े। प्रोमो के अंत में अरमान उनको गोद में उठाकर मेडिकल रूम में ले जाते नजर आए।

शिवानी ने पिछले एपिसोड में पौलोमी पर लोअर नेकलाइन ड्रेस पर कमेंट करते हुए कह दिया था कि वह इतने डीप नेक ड्रेस कैसे पहन लेती हैं? मुझे तो थोड़ी कम नेकलाइन भी पसंद नहीं। ये लोग बहुत हाई क्लास है। इसी के अलावा एक वीडियो में अरमान और विशाल झगड़ते नजर आए। पौलोमी ने जब पूछा कि क्या यह सब अभी भी हो रहा है तो शिवानी ने जवाब देते हुए कहा कि जाकर खुद देख लो।

पौलोमी, शिवानी के जवाब पर काफी गुस्सा हो गई और उन्होंने शिवानी को ठीक से बोलने के लिए कहा। काफी कहा सुनी के बाद उन्होंने शिवानी से कहा कि वह उनसे बात ना करें और यहां से चली जाएं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि शिवानी ने भी कोई भी कसर नहीं छोड़ी और पौलोमी को खूब खरी-खोटी सुनाई।

Read more about: bigg boss ott 3 shivani kumari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X