'मैनफोर्स क्या होता है..' Shivani Kumari ने कृतिका मलिक से पूछा सवाल, जवाब सुनकर बंद हो गई बोलती!

शिवानी कुमारी अब बिग बॉस के अंदर कुछ ऐसा कर रही हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आपको एक पल के लिए यकीन नहीं होगा।
दरअसल इस वीडियो में शिवानी और कृतिका मलिक बात कर रही हैं और उनके साथ में सना सुलतान बैठी हैं। इस दौरान शिवानी कुमारी 'मैनफोर्स' के बारे में पूछती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल मैनफोर्स कॉंडम इस शो के स्पॉंसर्स में एक है और ये ब्राडिंग बिग बॉस के घर पर की गई है।
शिवानी कुमारी ने सामने लिखी लाइन को पढ़ा और पूछा कि ये मैनफोर्स क्या है? इसके बाद तीनों के बीच बातें होने लगी। पहले तो दोनों को यकीन नहीं हुआ कि ऐसा कैसे हो सकता है कि शिवानी नहीं जानती है। लेकिन बाद में कृतिका मलिक ने शिवानी को बताया।
कृतिका मलिक ने बताया नाम
वीडियो में आप देखेंगे शिवानी पूछती हैं, ''मैनफोर्स क्या है?'' इसके बाद सना सुलतान कृतिका से कहती हैं कि, ''बताओ, मतलब बताओ।'' कृतिका मलिक जवाब देती हैं, ''ये फ्रिकॉशन होती है।'' शिवानी फिर पूछती हैं, ''ये क्या होता है?'' कृतिक जवाब देती हैं, ''कॉंडम।'' तब शिवानी रिएक्ट करती हैं, ''अच्छा...।'' इस दौरान सना सुलतान लगातार हंसती हुईं आपको नजर आएंगी। अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग शिवानी को ट्रोल कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
एक ने लिखा, ''मुझे लगता है कि वह यह दिखावा कर रही है और यह पहले से ही जानती थी।'' एक ने लिखा, ''इसको सब पता है जान बुझ कर बन रही है ऐसी।'' एक ने लिखा, ''पता सब कुछ है बस मासूम बन रही है।'' एक ने लिखा, ''शिवानी पता सब है बस कंपनी का नाम नहीं मालूम है।'' एक ने लिखा, ''शिवानी इतनी बच्ची तो नहीं लगती है।'' एक ने लिखा, ''ये लोग बच्ची को बिगाड़ रही हैं।'' एक ने लिखा, ''पागल बना रही है शिवानी।'' इस तरह से लोग बातें कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications