नेपोटिज्म पर छलका शिवांगी जोशी का दर्द, शूटिंग से पहले छिन गई थी ये वेब सीरीज, स्टारकिड को..

फिल्म इंडस्ट्री हो या टीवी इंड्स्ट्री एक कॉमन शब्द हर जगह सुनने को मिलता है और इसका नाम नेपोटिज्म है। आए दिन किसी ना किसी स्टार के द्वारा इसको लेकर बात होती है।
अब टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का एक बयान सामने आया है और नेपोटिज्म को लेकर उनका दर्द छलका है। उन्होने जो कुछ भी बताया है वो काफी हैरान करने वाला है। द फिल्म ऑफिशिल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है,
''शिवांगी जोशी ने खुलासा किया कि कई ऑडिशन से गुजरने के बावजूद उन्हें आखिरी मिनट में एक मशहूर वेब सीरीज से हटा दिया गया था। "सब कुछ तय था," लेकिन उन्होंने कहा कि फिल्मांकन से ठीक पहले उनकी जगह एक स्टार किड ने ले ली थी।'' हालांकि उन्होने उस सीरीज और स्टारकिड का नाम नहीं लिया है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इसके बाद लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''मैं भी उसे पसंद करता हूं लेकिन वह बहुत अच्छी अभिनेत्री नहीं है, इसलिए मैंने उसके शो भी देखे हैं।'' एक ने लिखा, ''अच्छा...आप अभिनय नहीं कर सकते।'' एक ने लिखा, ''कौन सा शो था .???'' एक ने लिखा, ''पहले एक्टिंग भी तो देखो खुद की....एक ही शो किये हो...'' एक ने लिखा, ''भाई यह आपके अभिनय का कारण है।'' इस तरह से लोग उनको ही ट्रोल कर रहे हैं।
सीरियल से बनाई पहचान
अगर हम शिवांगी जोशी की बात करें तो वह लगातार कई सारे टीवी शोज में काम कर चुकी है। इन दिनों उन्हें कुशाल टंडन के साथ में सीरियल 'बरसातें' में देखा जा रहा है। हालांकि इससे पहले उन्हें 'बालिका वधू 2', 'खतरों के खिलाड़ी' में भी देखा गया। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल ने कई सालों से लोगों के दिलों पर राज किया है। शुरुआत में सीरियल में हिना खान और करण मेहरा की जोड़ी दिखी थी।


Click it and Unblock the Notifications