जब इन टीवी हसीनाओं ने रंग-रूप को लेकर होता था भेदभाव, नहीं मिलता था काम

These Tv Actresses Rejected Due To Dark Skin: मनोरंजन जगत में कई बार अभिनेत्रियां अपने रंग रूप को लेकर काफी ज्यादा परेशान रहती हैं। उनके साथ कई बार भेदभाव भी किया जाता है और टैलेंटेड होने के बावजूद भी उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है। इस लिस्ट में सुंबुल तौकीर खान से लेकर निया शर्मा तक का नाम शामिल है। जिनको सामने रंग की वजह से करियर में काफी रिजेक्शन मिले।
सुंबुल तौकीर खान
सुंबुल तौकीर खान टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने 'इमली' सीरियल से काफी अच्छी खासी घर-घर में पहचान बना ली है। हालांकि उन्हें सांवले रंग की वजह से इंडस्ट्री में कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था।
हिना खान
हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में अक्षरा का किरदार निभा कर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई। हालांकि आपको बता दें कि उन्हें डस्की स्किन के चलते कई बार रिजेक्ट किया जा चुका है। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस पुराने इंटरव्यू में कर चुकी है।
निया शर्मा
निया शर्मा भी टीवी की इन्हीं अभिनेत्री में शामिल हैं जिनको सांवले रंग की वजह से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। निया शर्मा ने 'एक हजारों में मेरी बहना है' सीरियल से लोकप्रियता हासिल की और सांवले रंग की वजह से उन्हें करियर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
पारुल चौहान
पारुल चौहान भी इस लिस्ट में शामिल है और आपको बता दें कि उन्होंने 'सपना बाबुल का: बिदाई' सीरियल से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। जिसमें उन्होंने रागिनी का किरदार निभाया था। हालांकि सांवली रंगत होने के चलते उन्हें कई बार रिजेक्ट किया गया।
उल्का गुप्ता
उल्का गुप्ता ने सीरियल 'बन्नी चाउ होम डिलीवरी' से अच्छी खासी लोग पर रहता हासिल की और आपको बता दें कि उन्हें करियर की शुरुआत में सांवले रंग की वजह से रिजेक्ट किया गया था। एक्ट्रेस में खुलासा किया था कि "जब मैं ऑडिशन देने जाती थी तो एजेंसी के बाहर बोर्ड लगा दिया जाता था कि गोरे बच्चे ही चाहिए।"
शिवांगी जोशी
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में नायरा का किरदार निभा चुकी शिवांगी जोशी को भी एक वक्त पर सांवले रंग की वजह से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। हालांकि आपको बता दें कि अब वह टीवी इंडस्ट्री पर राज करती है।


Click it and Unblock the Notifications











