हिना खान के बाद उन्हीं की 'बेटी' शिवांगी जोशी कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवा
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने कान फिल्म फेस्टिवल से खास पहचान बनाई थी। फिल्म 'लाइन्स' की स्पेशल स्क्रीनिंग के चलते वह कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं। वह पहली ऐसी इंडियन टीवी एक्ट्रेस थी जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की थी। अब उन्हीं के नक्शेकदम पर उनकी ऑनस्क्रीन बेटी शिवांगी जोशी भी निकल पड़ी हैं। 'ये रिश्ता क्या कहता है' में नायरा का किरदार निभाने वाली शिवांगी भी कान फिल्म फेस्टिवल 2020 में रैंप पर जलवा बिखरेती नजर आएंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवांगी जोशी के अलावा आदित्य खुराना भी इस बार कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आएंगे। शिवांगी जोशी के फैंस इस खबर से काफी खुश हैं। हिना खान की ऑनस्क्रीन बेटी शिवांगी अपनी डेब्यू फिल्म 'अवर ऑन स्काई' को लेकर काफी चर्चा में हैं। ये एक लव स्टोरी फिल्म हैं जिसमें वह मुख्य भूमिका में हैं।

बता दें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में हिना खान और शिवांगी जोशी दोनों ने मां-बेटी का रोल अदा किया था। इसी शो से हिना खान को पहचान मिली थी। वहीं शिवांगी जोशी आज के समय में इस शो की जान बनी हुई है।
शिवांगी जोशी फिलहाल टीवी एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप पर आती हैं। वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से काफी लोकप्रिय हुई हैं। इससे पहले 'बेगूसराय' सीरियल में भी शिवांगी लीड रोल प्ले कर चुकी हैं। ये सीरियल इनकी हिट भी साबित हुए हैं।
बता दें कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में हिना खान रेड कार्पेट पर नजर आई थीं। उन्होंने सेक्सी अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया था। इतना ही नहीं वह इस फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से भी मिली और दोनों ने एक दूसरे की फोटो भी साझा की थी।


Click it and Unblock the Notifications











