टीवी की इन हसीनाओं ने शोज में सारी हदें कर डाली थीं पार, बिना किसी झिझक दिए थे इंटिमेट सीन

TV Actresses Who Gave Intimate Scenes: आज के वक्त में इंटीमेट और किसिंग सीन देना कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। चाहे फिल्में हो या फिर सीरियल्स अक्सर ऐसे सीन देखने को मिल जाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही टीवी हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे पर इंटीमेट सीन देकर तहलका मचा दिया। आज के वक्त में यह हसीनाएं काफी पॉप्युलर हो चुकी है।
शिवांगी जोशी
शिवांगी जोशी टीवी की एक पॉप्युलर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा के किरदार से मिली। सीरियल में एक्ट्रेस ने मोहसिन खान के साथ में काफी सारे रोमांटिक सीन दिए थे।
साक्षी तंवर
साक्षी तंवर टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल से उन्होंने अपनी एक खास पहचान कमाई। इस शो में वह राम कपूर के साथ किसिंग सीन के चलते विवादों में आ गई थी।
बरखा बिष्ट
बरखा बिष्ट को 'नामकरण' सीरियल में लीड रोल में देखा गया था। जिसमे उनके कई सारे रोमांटिक और इंटिमेट सीन भी देखने को मिले थे।
निया शर्मा
निया शर्मा टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री हैं और उन्होंने 'एक हज़ारों में मेरी बहना है' सीरियल से लोकप्रियता हासिल की थी। 'जमाई राजा' शो में उन्हें लीड रोल में देखा गया था। एक्ट्रेस ने इसमें रवि दुबे के साथ इंटिमेट सीन दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications











