शिवांगी जोशी ने हिना खान और कैंसर को लेकर की बात, हाथ में तस्वीर लेकर बोलीं- 'वो फाइटर है और..'

हिना खान इस वक्त कैंसर से जूझ रही हैं और उनके करीबी उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस वक्त अभिनेत्री शिवांगी जोशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है वो हिना को लेकर बातें कर रही हैं।
हिना खान को लेकर शिवांगी का कहना है कि वो फाइटर हैँ। इसके बाद वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना को लेकर जब खबर आई थी कि वो स्टेज 3 पर हैं तो लोग उम्मीद हार गए थे।
हालांकि शिवांगी ने उनके हेल्थ को लेकर एक अच्छा अपडेट दिया है। शिवांगी से पूछा गया था कि वो कैसी हैं? शिवांगी ने पिंकविला से बात करते हुए जवाब दिया, ''वो ठीक हैं, स्ट्रॉंग हैं वो एक फाइटर हैं। वो जल्दी ही ठीक हो जाएगी, भगवान से प्रार्थना है। आज मुझे उनसे मिलने जाना था लेकिन जल्दी जाऊंगी।'' इसके बाद एक्ट्रेस का ये वीडियो वायरल हो रहा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''हिना खान सच में बहुत अच्छी है... उन्हें अपनी बीमारी का सामना करना पड़ेगा।'' एक ने लिखा, ''शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।'' एक ने लिखा, ''वह तुम्हें हमेशा प्यार करती रहेगी राजकुमारी शिवांगी।'' एक ने लिखा, ''हां जब इतनी पॉजिटिव लड़की ने कहा दिया तब तो हिना दीदी को ठीक होना ही है।'' एक ने लिखा, ''गेट वेल सून।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि हिना खान लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।
बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर वायरल
हाल ही में हिना खाने रॉकी जायसवाल से साथ तस्वीर पोस्ट की की थी। हिना और रॉकी ट्यूनिंग सेट करते नजर आ रहे थे। हिना ने एक मिरर सेल्फी के शेयर करने के साथ ही बॉयफ्रेंड के लिए अपने दिल की बात लिखी है। जी हां, हिना खान कैप्शन में लिखती हैं- 'तुम बेस्ट हो रॉकी। ऊपर वाला तुम्हें हमेशा खुश रखे। तुम मेरी ताकत हो' फिलहाल आप देखिए शिवांगी जोशी का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications