रोने-धोने वाले सीरियल्स छोड़ अब जेल में दंगल करेंगी शिवांगी जोशी? 'लॉक अप' में आने की खबर का पूरा सच!
Shivangi Joshi Enters In Lock Upp: शिवांगी जोशी टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने घर-घर में नायरा के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन अब इसी बीच दावा किया जा रहा है कि वह जल्दी ही एकता कपूर के सबसे विवादित और कड़क रियलिटी शो लॉकअप में नजर आने वाली है।

जब से शिवांगी जोशी को लेकर यह खबर सोशल मीडिया पर सामने आई है तभी से उनके फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए हैं। जिसको देखकर हर कोई यही सोच रहा है कि हमेशा सीधी-सादी और शांत दिखने वाली शिवांगी जोशी है इस कड़क और तीखे शो में कैसे सरवाइव कर पाएंगी।
क्या है वायरल खबरों का सच?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को देखकर अगर आपको भी ऐसा लग रहा है तो थोड़ा रुक जाइए। दरअसल अभी तक शो के मेकर्स या फिर खुद शिवांगी जोशी ने इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।
कई बार ऐसे बड़े रियलिटी शोज के शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज के नाम के कयास लगाए जाते हैं। शिवांगी जोशी के मामले में भी ऐसा ही देखने के लिए मिल रहा है और हो सकता है कि यह सिर्फ अफवाह हो। लेकिन अगर यह सच हुआ तो फैंस को शिवांगी जोशी का एक नया अंदाज देखने के लिए मिलेगा।
पहले भी आ चुकी है ऐसी खबरें
बताते चलें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब शिवांगी जोशी का नाम किसी बड़े रियलिटी शो से जोड़ा गया हो। इससे पहले भी बिग बॉस जैसे शोज में उनके जाने की अफवाह सामने आई थी। शिवांगी जोशी पहले भी रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में नजर आ चुकी है। लेकिन लॉकअप पर जैसे शो का फॉर्मेट काफी अलग होता है।
शिवांगी जोशी का वर्क फ्रंट
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शिवांगी जोशी टीवी इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शामिल है। यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में नायरा का किरदार निभा कर उन्होंने घर-घर में एक खास पहचान बनाई। उसके बाद बालिका वधू और बरसातें जैसे शोज में भी नज़र आईं। लेकिन अभी के वक्त में बताया जा रहा है कि आने वाले समय में वह ओटीटी प्लेटफॉर्म के कुछ जबरदस्त प्रोजेक्ट में भी नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications