जब स्कूल में शिवांगी जोशी के दीवाने थे लड़के, वैलेंटाइन डे पर चॉकलेट और फूलों की कर देते थे बारिश

Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दे कि उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में नायरा का किरदार निभाकर एक खास पहचान बनाई। आज के वक्त में वह लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन अक्सर वह अपनी बचपन की कहानियां और किस्सों को बताती हुई भी नजर आती है।
लेकिन आपको बता दें कि शिवांगी जोशी ने एक बार बताया था कि स्कूल के वक्त में भी उन्हें लड़कों की खूब अटेंशन मिलती थी। इतना ही नहीं उनको कई प्रपोज भी आते थे और वह इसके बावजूद किसी को भाव नहीं देती थी। एक बार एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वह स्कूल में पढ़ती थी तो उनको कई सारे प्रपोजल आया करते थे।
शिवांगी जोशी ने यह भी बताया था कि वैलेंटाइन डे पर तो लड़के कई बार उनकी सीट पर चॉकलेट और फूल रखकर चले जाया करते थे। लेकिन टीवी के नायर कभी भी उन प्रपोज या फिर उन लड़कों पर भाव ही नहीं देती थी क्योंकि उनको यह सब बिल्कुल भी पसंद नहीं था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनको यह सब चीजें बहुत इरिटेट करती हैं।
हालांकि आपको बता दें कि पिछले लंबे समय से उनका नाम कुशाल टंडन के साथ में जोड़ा जा रहा है और अक्सर उनका नाइट आउट पर भी देखा जाता है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन सूत्रों से यह खबर मिलती है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में है और शादी भी कर सकते हैं। हालांकि इस बात का कोई भी आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया।


Click it and Unblock the Notifications











