..................... Shivangi Joshi Naira die in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - Hindi Filmibeat

ये रिश्ता क्या कहलाता है Spoiler Alert: लीप से पहले हो जाएगी नायरा की मौत,महा ट्विस्ट!

By Prachi Dixit

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक का सबसे बड़ा लीप आने वाला है। लगातार ये शो टीआरपी पर अपनी पकड़ खोता जा रहा है। इस वीक ये शो सीधा 10 नंबर पर पहुंच गया है। ऐसे में मेकर्स शो में कुछ नया करने की प्लानिंग कर रहे हैं।कई दिनों से ये चर्चा रही है कि ये रिश्ता क्या कहलाता एक बार फिर लीप लेते हुए कहानी को पांच साल आगे लेकर जाने वाला है।

इन दिनों आप एपिसोड में देख रहे हैं कि कार्तिक परेशान है। उसे नायरा और मीहिर को साथ में देखकर जलन हो रही है। वह दोनों पर शक भी कर रहा है। आने वाले एपिसोड में नायरा को इस बात का अंदाजा हो जाता है कि कार्तिक को मीहिर से उसका मिलना और बात करना पसंद नहीं है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

नायरा अपने और कार्तिक के बीच के रिश्ते को संभालने की कोशिश करेगी। इसी बीच उसका एक्सीडेंट हो जाता है। इस एक्सीडेंट में नायरा की मौत हो जाती है। आपको बता दें कि शो में हमेशा से ही लीड एक्ट्रेस की मौत का ट्विस्ट टीआरपी जरूर लेकर आता है।

इससे पहले इस शो में अक्षरा के किरदार की मौत दिखाई गई थी। नायरा और कार्तिक के रिश्ते में भी हाल ही में 2 साल का लीप लाया गया था। जिसके बाद दोनों की फिर से शादी हुई थी। वैसे आपको बता दें कि नायरा की मौत नहीं होगी। कार्तिक से दूर वह अपने बच्चे की परवरिश सिंगल मां बनकर करेगी।

बहरहाल,यहां देखिए शिवांगी जोशी की ये वायरल होती हुई तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X