'ये रिश्ता...' के नायरा-कार्तिक की फिर जमेगी जोड़ी? इस शो ये कर सकते हैं कमबैक!

Shivangi Joshi Mohsin Khan Reunited: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल काफी लंबे वक्त से लोगों को एंटरटेनमेंट का भरपूर माध्यम देता हुआ रहा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि शो में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान को दूसरी जनरेशन के तौर पर दिखाया गया था। दोनों कार्तिक और नायरा के किरदार में काफी ज्यादा इंडस्ट्री में छा गए थे।
नायरा और कार्तिक की जोड़ी फैंस को भी इतनी पसंद आने लगी थी कि वह चाहते ही नहीं थे कि उनकी जेनरेशन कभी खत्म हो। लेकिन ऐसा हो ही नहीं सकता था और आपको बता दें कि अब कायरा के फैंस चाहते हैं कि जल्द से जल्द शिवांगी जोशी और मोहसिन खान एक बार फिर से नज़र आएं।
इसी के चलते एक बार फिर से शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की वापसी का काफी ज्यादा इंतजार किया जा रहा है। लेकिन अब इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है और कहा जा रहा है कि दोनों को एक बार फिर से टॉप टीवी शो में देखा जा सकता है। खबर के अनुसार दोनों को साथ में टीवी शो 'झनक' में देखा जा सकता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'झनक' सीरियल में जल्दी ही अली पानी वाला है और इसके बाद शो की पूरी कहानी बदल जाएगी। शो में कई सारे बड़े एक्टर्स का लुक भी चेंज होगा। हालांकि मेकर्स द्वारा अभी तक इस जोड़ी को लेकर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन अगर शो में शिवांगी और मोहसिन नजर आते हैं तो शो की टीआरपी तो आसमान छूने वाली है। इस समय शो में लीड किरदार में हीबा नवाब और क्रूशाल आहूजा नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











