ये रिश्ता क्या कहलाता है: नायरा की मौत के बाद शिवांगी जोशी की धमाकेदार वापसी, वायरल हो रहा नया लुक
स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक, फिलहाल नायरा की मौत से उबर रहा है। शो से शिवांगी जोशी के किरदार नायरा की विदाई हो चुकी है। शिवांगी कई साल से सीरियल में अक्षरा की बेटी नायरा का किरदार निभा रही हैं। एक तरफ जहां फैन्स शो से नायरा की विदाई के कारण दुखी थे वहीं अब उनके चेहरे पर मुस्कान वापस आ चुकी है।
दरअसल, शो में शिवांगी जोशी एक नए किरदार में वापसी कर रही हैं। उनका नया लुक भी सामने आ चुका है जहां वो बॉक्सर के अवतार में दिखाई दे रही हैं। शिवांगी का नया लुक तेज़ी से वायरल भी हो रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में ये रिश्ता कहलाता है ने अपने 12 साल का सफर पूरा किया है। शो की शुरूआत हुई थी दो प्रेमी जोड़ों के साथ। पहला अक्षरा - नैतिक जिनकी शादी अरेंज की गई और दूसरा शौर्य - वर्षा जिन्होंने प्रेम विवाह किया।
इसके बाद ये शो अरेंज मैरिज और प्रेम विवाह में होने वाली दिक्कतों के बारे में काफी अच्छी कहानियां बुनता गया। ये शो टीआरपी चार्ट्स में भी हमेशा ऊपर ही रहा है।

सबकी फेवरिट जोड़ी
देखते ही देखते कार्तिक और नायरा टीवी की सबसे फेवरिट जोड़ियों में से एक बन गए। मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की केमिस्ट्री फैन्स को बेहद पसंद है।

नैतिक अक्षरा की कहानी आगे
ये रिश्ता क्या कहलाता है नैतिक और अक्षरा की प्रेम कहानी से शुरू हुआ था। और अब सीरियल, उनकी बेटी नायरा की प्रेम कहानी पर शिफ्ट हो चुका है।

रोमांस से भरपूर
कार्तिक और नायरा की प्रेम कहानी, रोमांस से भरपूर है। दोनों की प्रेम कहानी टिपिकल बॉलीवुड कहानी है - पहले तकरार, फिर दोस्ती और फिर प्यार।

प्रेम कहानी में ट्विस्ट
कार्तिक और नायरा की प्रेम कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब नायरा की बहन गायु भी कार्तिक से प्यार करती है। हाल ही में शो में गायु की एंट्री के बाद फैन्स को लगा कि शो में कुछ नया धमाका होगा। लेकिन वो ट्रैक वहीं खत्म कर दिया गया।

अच्छी टीआरपी
शो को अच्छी टीआरपी मिलती है और ये स्टार प्लस पर 12 जनवरी 2009 से प्रसारित हो रहा है। हाल ही में शो ने 12 साल पूरे किए हैं।

सबसे लंबा शो
ये रिश्ता क्या कहलाता है, टीवी के सबसे लंबे शो में से एक है। इस शो ने 10 सालों में 2855 एपिसोड का प्रसारण किया है। पहले ये कहानी नैतिक अक्षरा और वर्षा - शौर्य की प्रेम कहानी थी। एक कपल अरेंज मैरिज का था तो दूसरा लव मैरिज।

कहानी वही, किरदार नए
अभी भी ये शो लव मैरिज और अरेंज मैरिज के कॉन्सेप्ट पर ही है। जहां नायरा और कार्तिक की लव मैरिज वाला जोड़ा है तो नायरा का भाई नक्ष और कार्तिक की बहन कीर्ति अरेंज मैरिज का जोड़ा है।

शुरूआत से क्यूट
नायरा और कार्तिक की जोड़ी को दर्शकों ने शुरूआत से ही टीवी की सबसे क्यूट जोड़ी बना दिया था। उनकी प्रेम कहानी भी उतनी ही क्यूट है।

वायरल रहती है तस्वीरें
मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की इन रोमांटिक तस्वीरों से इंटरनेट पटा पड़ा रहता है। टीवी के बहुत फैन्स ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं।

रोमांस के लिए फिर तैयार
नायरा और कार्तिक की प्रेम कहानी से आपका फेवरिट मूमेंट क्या है, हमें ज़रूर बताईएगा हमारे कमेंट बॉक्स या फिर ट्विटर पर।


Click it and Unblock the Notifications











