Barsatein शो पर लगने जा रहा ताला? एक्टर की एक गलती पड़ी मेकर्स पर भारी, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Barsatein Going Off-Air: शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन का शो बरसातें इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दे की सीरियल में शिवांगी जोशी, आराध्या और कुशाल टंडन, रेयांश का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन सीरियल में कहानी में काफी ज्यादा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है और आराधना की शादी रेयांश के ही दोस्त जय से हो जाती है।
आराध्या-रेयांश की जोड़ी बनी दर्शकों की फेवरेट
दरअसल, बरसातें सीरियल में शुरू से ही काफी सारे ट्विस्ट देखे गए हैं। शो में शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के बीच की केमिस्ट्री पहले लोगों को काफी पसंद आई। लेकिन बाद में मेकर्स ने दोनों को अलग कर दिया और पूरी कहानी को घुमा कर रख दिया। इसी बीच सिंबा नागपाल की एंट्री हुई। उन्होंने शो में जय खुराना और रेयांश के दोस्त का किरदार निभाया।
शो में रेयांश को बना दिया गया विलेन
लेकिन बाद में जय को आराधना से प्यार हो जाता है और दोनों की जैसे तैसे शादी हो जाती है। इसके बाद में रेयांश को एक विलेन के तौर पर दिखाया जाता है। आराधना को पाने के लिए रियांश हर हद पार कर देता है। जो कि अब दर्शकों को ज्यादा इंटरेस्टिंग नहीं लग रहा है। इतना ही नहीं शो में लीड किरदार को ही अलग कर दिया गया है। जिसके चलते अब दर्शक भी काफी ज्यादा इस शो को ट्रोल कर रहे हैं।
कुशाल टंडन की वजह से बंद हो सकता है शो
लेकिन अब इसी बीच खबर यह भी आ रही है कि मेकर्स इस शो को एक महीने का अंदर-अंदर बंद कर देंगे। दरअसल इसके पीछे की वजह कुशाल टंडन के बार-बार शूटिंग पर ना आने को बताया गया है। दरअसल खबरों के अनुसार यह बताया जा रहा है कि कुशाल टंडन बार-बार छुट्टी लेते हैं और इसी के चलते मेकर्स अपने मेन सीन को शूट नहीं कर पा रहे हैं।
आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है पुष्टि
इसी के चलते अब खबरें यह भी आने लगी है कि मेकर्स इस कहानी को आगे ना बढ़ाकर इसे खत्म कर देंगे। हालांकि यह वक्त बताएगा। लेकिन अभी तक ना तो शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन ने इस पर आधिकारिक तौर पर बात की है। ना ही शो के मार्क्स ने इस पर खुलकर बात की है। हालांकि अगर शो ऑफ एयर होता है तो शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के फैंस को एक बड़ा झटका मिलने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications