लेट नाइट पार्टी करते दिखे शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन, वायरल तस्वीर को देख फैंस हुए खुश

Shivangi Joshi Kushal Tandon Late Night Party Photos: शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के अफेयर की खबर काफी लंबे समय से चल रही है। दोनों टीवी के एक मशहूर सितारे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोनों को 'बरसातें' सीरियल में साथ में देखा गया था और दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद भी किया गया था। लेकिन अब इसी बीच दोनों को लेट नाइट पार्टी करते देखा गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस समय शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की शादी की फेक तस्वीरें जमकर वायरल होती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं अब इसी बीच उनकी लेट नाइट पार्टी करते हुए वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग भी काफी खुश हो गए हैं।
कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी को साथ में देखा जा रहा है और दोनों साथ में काफी क्यूट भी लग रहे हैं। मैचिंग आउटफिट में दोनों काफी ज्यादा प्यारें लग रहे हैं और अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया है। अभी तक इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं है। लेकिन दोनों को साथ में देखकर फैंस यही कह रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में है।
Finally yayyy All my happiness wala content 💃🏻touchwood 🧿❤️ #ShivangiJoshi #kushaltandon #Kushiv @shivangijoshi10 @KushalT2803 pic.twitter.com/Qn9k6eUBTG
— Jinkalkhapare (@jinkalkhapare) January 11, 2025
इतना ही नहीं आपको बता दें कि शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन को सिर्फ पार्टी में ही नहीं बल्कि गेट टूगेदर से लेकर वेकेशंस पर भी साथ में जाते हुए देखा गया है। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे की पोस्ट पर जमकर रिएक्शन देते हुए भी नजर आते रहते हैं। अब उनके अफेयर की खबर कितनी सच है या कितनी झूठ है ये तो वही जाने।


Click it and Unblock the Notifications











