पहली बार कब और कैसे मिले थे शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन? ऐसे शुरू हुई थी दोनों की बातचीत

Shivangi Joshi Kushal Tandon First Meet: शिवांगी जोशी टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपनी निजी जिंदगी को हमेशा सीक्रेट रखना पसंद करती है। लेकिन पिछले लंबे समय से कुशल टंडन के साथ में उनके अफेयर की खबर सामने आ रही है। दोनों को साथ में एकता कपूर के शो 'बरसातें' में देखा गया था। इस शो में दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद भी की गई।
इस शो के बाद से ही लगातार शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के अफेयर की खबर सामने आने लगी। हालांकि कभी भी दोनों की तरफ से रिलेशनशिप को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की गई और दोनों ही एक दूसरे को सिर्फ दोस्त बताते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की मुलाकात कैसे हुई थी।
पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन ने अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया था। कुशाल टंडन ने बताया था कि "हम दोनों बरसाते से पहले एक दूसरे को बिल्कुल भी नहीं जानते थे। मतलब कि हम कभी मिले भी नहीं थे। हमारी सबसे पहली मुलाकात शो के मॉकशूट के दौरान हुई और सब कुछ अच्छा हुआ।"
शिवांगी जोशी ने आगे बात करते हुए कहा कि "हम दोनों को टीम नहीं इंट्रोड्यूस करवाया था और यह फुकेट की ट्रिप प्लान कर रहे थे। तब मैं भी ट्रिप की प्लानिंग कर रही थी और हमने सेट पर ही इसके बारे में बात कर ली थी।" कुशाल टंडन ने कहा कि "एक दिन हम फिर मिले और मैं जा रहा था। तब मैं अपनी ट्रेनिंग के लिए जा रहा था और यह फैमिली होलीडे के लिए जा रही थी।"
कुशाल टंडन ने आगे कहा कि "यह फुकेट जा रही थी और मैं जहां जा रहा था इससे बहुत ज्यादा दूर था। तो मैंने इसको बताया कि यह फुकेट में क्या करना चाहिए।" ऐसे ही वेकेशन की बात होते-होते कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के बीच में एक बेहतरीन बॉन्ड बन गया। आज दोनों काफी क्लोज भी हैं। अगर हम शिवांगी जोशी के बारे में बात करें तो जल्दी ही वह 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो में हर्षद चोपड़ा के साथ नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











