अस्पताल में भर्ती हुईं Shivangi Joshi, हॉस्पिटल बेड से फोटो कर दी शेयर

Shivangi Joshi In Hospital: मशहूर टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने हाल ही में अपनी एक ऐसी फोटो शेयर कर दी है, जिसे देखकर फैंस परेशान हो गए हैं। शिवांगी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी फोटो देखकर फैंस को झटका लगा है।

Shivangi Joshi Hospitalised

Shivangi Joshi In Hospital: एक्ट्रेस शिवांगी जोशी टेलीविजन जगत में एक लोकप्रिय नाम है, जो अपने एक्टिंग स्किल्स के लिए जानी जाती है। डेली सोप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का किरदार निभाने के बाद एक्ट्रेस को काफी स्टारडम मिला। हालांकि, शो में उनका ट्रैक खत्म होने के बाद, उन्हें बालिका वधू के दूसरे सीजन के लिए चुना गया, जहां उनकी जोड़ी रणदीप राय के साथ बनी थी और अब वो जल्द ही अपने नए शो 'बेकाबू' में नजर आने वाली हैं। लेकिन इस बीच शिवांगी ने ऐसी फोटो शेयर कर दी है, जिसे देखकर फैंस थोड़ा परेशान हो उठे हैं।

शिवांगी का हेल्थ अपडेट
शिवांगी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अस्पताल के बिस्तर से एक तस्वीर शेयर की है और एक लंबा नोट लिखा। अपने हेल्थ अपडेट को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए, एक्ट्रेस ने लिखा 'सभी को नमस्कार, कुछ दिन खराब रहे, मुझे किडनी में इंफेक्शन हो गया है, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरे परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों, अस्पताल के सहयोग से स्टाफ और भगवान की कृपा से, मैं बेहतर महसूस कर रही हूं। यह आपको याद दिलाने के लिए भी है कि आपको अपने शरीर, दिमाग और आत्मा का ख्याल रखना होगा और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको हाइड्रेटेड रहना है। आप सभी को प्यार और मैं बहुत जल्द एक्शन में वापस आऊंगी। शिवांगी ठीक हो रही है ढेर सारा प्यार।' जैसे ही उन्होंने यह पोस्ट शेयर की, उनके फैंस और दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में 'जल्द ठीक हो जाओ' की शुभकामनाओं की बाढ़ सी ला दी।

शिवांगी के शोज
शिवांगी जोशी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार टेलीविजन स्क्रीन पर रोहित शेट्टी के डेयरिंग रियलिटी शो, 'फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12' में देखा गया था। वह म्यूजिक वीडियो भी करती रही हैं और वो कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। हाल के काम की बात करें तो व वह जल्द ही फैंटेसी ड्रामा 'बेकाबू' में एक परी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस शो के दो प्रोमोज सामने आ चुके हैं और शो से उनका लुक भी सामने आ चुका है।

Read more about: shivangi joshi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X