जब Shivangi Joshi और Jannat Zubair के बीच हुआ था मनमुटाव, शिवांगी बोलीं- हम दोनों एक दूसरे को देखना...

Shivangi Joshi Jannat Zubair Friendship

Shivangi Joshi Jannat Zubair Friendship: शिवांगी जोशी टीवी के एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दे कि उन्होंने 'ये यह रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से नायरा के किरदार में काफी लोकप्रियता हासिल की है। शो के दौरान मोहसिन खान के साथ में उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई थी। दोनों ने तकरीबन 6 साल तक शो में काम किया। बाद में शिवांगी जोशी को 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी देखा गया था।

इस शो के दौरान शिवांगी जोशी और जन्नत जुबैर की दोस्ती तो हर किसी ने देखी। इस शो के दौरान दोनों बहुत अच्छी दोस्त बन गई और अक्सर उनका साथ में वेकेशन और पार्टी करते हुए भी देखा जाता है। लेकिन बहुत लोग नहीं जानते कि एक वक्त ऐसा था जब दोनों एक दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं करती थी।

अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिवांगी जोशी और जन्नत दोनों ही किसी इवेंट में मौजूद है जहां पर उनको इनवाइट किया गया था। इस पर शिवांगी जोशी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि "हम दोनों को एक इवेंट में बुलाया गया था जहां पर हमें रिबन कट करना था।"

शिवांगी जोशी ने बताया था कि "हमें वहां पर रिबन कट करना था। लेकिन उसने सबसे पहले रिबन काट दिया कि मैं पहले ना काट दूं। लेकिन फिर मैं भी आराम से पकड़ कर काट दिया था। इसमें कोई दिक्कत नहीं थी। हम दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते थे। हम दोनों एक दूसरे को पसंद भी नहीं करते थे।"

शिवांगी जोशी ने आगे बात करते हुए कहा कि "हमने जिंदगी में एक दूसरे से कभी बात भी नहीं की और ना हमारा झगड़ा हुआ था। हमारे बात न करने का कोई रीजन ही नहीं था बस उसको मैं अच्छी नहीं लगती थी और मुझे वो अच्छी नहीं लगती थी। लेकिन खतरों के खिलाड़ी 12 में हम दोनों साथ आए और यहां पर हमारी गलतफहमियां दूर हुई।"

शिवांगी ने बताया कि इस शो के दौरान हम दोनों एक दूसरे के एक तरीके से बेस्ट फ्रेंड बन गए थे और सेट पर हमें हर कोई गीता और सीता कहता था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दावा किया जाता है कि जब शिवांगी जोशी नायरा का किरदार निभा रही थी तो इसी शो में जन्नत को भी एक रोल के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन जन्नत ने शो को लेकर कुछ कमेंट किया और रोल करने से मना कर दिया। तभी से बताया जाता है कि दोनों के बीच में मनमुटाव हुआ था।

More from Filmibeat

Read more about: shivangi joshi jannat zubair
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X