रियल बहन की शादी में कार्तिक- नायरा ने किया रोमांटिक डांस, फैंस ने किया Video वायरल
एक बार फिर से रील नहीं बल्कि रियल लाइफ में ये रिश्ता क्या कहलाता है कि सुपरहिट जोड़ी कार्तिक और नायरा का रोमांस देखने को मिला। ये मौका रहा शादी। जी नहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में किसी की शादी नहीं हो रही है।
Recommended Video

बल्कि असल जिंदगी में कार्तिक यानी कि मोहसिन खान की बहन की शादी हुई। मोहसिन की बहन जेबा की शादी बीते दिन हुई। अपनी लाडली बहन की शादी में मोहसिन ने ये रिश्ता क्या कहलाता है की पूरी कास्ट का निमंत्रण भेजा था।
अब जब बाद मोहसिन की हो और नायरा यानी कि शिवांगी जोशी का नाम ना जुड़े तो भला ये तो हो नहीं सकता। इस मौके पर शिवांगी भी वहां पहुंची। जहां पर दोनों ने जमकर डांस किया।

इन दोनों के डांस के वीडियो को फैंस ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कह देंगे कि मौका चाहे जो भी हो रियल लाइफ में भी दोनों की जोड़ी जबरदस्त है।
संगीत सेरेमनी में मोहसिन कई सांग पर धमाल मचाते हुए अकेले भी नजर आएं। जिसका वीडियो भी काफी तेजी से देखा जा रहा है। संगीत सेरेमनी में मोहसिन और शिवांगी जोशी ने लवरात्रि फिल्म के गरबा वाले गाने पर भी डांस किया। नीचे देखिए Video
रील लाइफ में मोहसिन जितना अपने प्यार और परिवार को महत्व देते हैं असल जिंदगी में भी परिवार उनके लिए सबसे अधिक महत्व रखता है। चलिए देखते हैं मोहसिन के जीवन के ऐसे 7 राज और उनकी अनदेखी तस्वीरें...
यहां देखिए वीडियो


Click it and Unblock the Notifications