Shiv Thakare- 'महिला ने मुझे रात 11 बजे ऑडिशन के लिए बुलाया'- कास्टिंग काउच पर शिव का बड़ा खुलासा

shiv thakare

Recommended Video

Shiv Thakare का छलका दर्द, Casting Couch का हुए थे शिकार, बोले- मुझे आधी रात Bathroom...! FilmiBeat

बिग बॉस फेम शिव ठाकरे इस वक्त किसी पहचान के मोहताज नहीं और उनकी फैन फॉलोविंग शो के बाद काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसके अलावा जो उनका नेचर है वो लोगों को काफी पसंद आता है और सभी कहते हैं कि वो काफी डाउन टू अर्थ हैं। लेकिन इस बीच उनका एक बयान काफी तेजी से चर्चा में है जो कि उन्होने कास्टिंग काउच को लेकर दिया है। बता दें कि शिव ठाकरे ने एक महिला को लेकर ऐसा खुलासा किया है जो कि उनके फैंस को चौकाने के लिए काफी है।

इस दौरान शिव ठाकरे हिंदुस्तान टाइम्स से बात कर रहे थे। उन्होने बताया कि, "मुंबई में आने के बाद पता चलता है कि सिर्फ लड़कियों को डर नहीं रहता है, लड़कों को भी डर रहता है।"

शिव ने बताया कि, महिला ने उन्हें रात 11 बजे आने और ऑडिशन देने के लिए कहा था। जी हां, शिव ने कहा "चार बंगला में एक मैडम थीं। वह मुझसे कहती थीं, 'मैंने इसको बनाया है, मैंने उसे बनाया है'।

वो मुझे रात के 11 बजे ऑडिशन के लिए बुला रही थी। इतना भोला तो नहीं हूं मैं कि मुझे समझ नहीं आएगा कि रात में क्या ऑडिशन होते हैं। तो, मैंने उससे कहा कि मुझे कुछ काम है और मैं इसे नहीं आ सकता।

इस पर उन्होंने कहा, 'काम नहीं करना है क्या? 'इडस्ट्री में आपको काम नहीं मिलेगा।'' शिव ठाकरे का ये बयान काफी चर्चा में है और उनके फैंस लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। शिव ने इस दौरान ये भी बताया था कि वो कास्टिंग काउच के शिकार तो नहीं हुए लेकिन ऐसा उनके साथ हुआ है।

More from Filmibeat

Read more about: shiv thakare
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X