..................... Shiv Thakare spoke openly about relationship status for the first time, told what the actor wants - Hindi Filmibeat

Shiv Thakare: रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर पहली बार खुलकर शिव ठाकरे ने की बात, बताया क्या चाहते हैं एक्टर

Shiv Thakare

Shiv Thakare: बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे रियालिटी शो के बाद लगातार चर्चा में बनें हुए हैं। हाल ही में एक पोर्टल को इंटरव्यू देने के दौरान शिव ठाकरे ने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर बात की है, साथ ही बताया कि उनका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है।

गौरतलब है कि, बिग बॉस 16 से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले शिव ठाकरे के पास इस शो के खत्म होते ही नए प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है। एक के बाद एक रियलिटी शो करने वाले शिव को अब मूवी के भी ऑफर्स आने लगे हैं।

एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में शिव ठाकरे ने इस बात का खुलासा किया कि, ''इस एडवेंचर बेस्ड रियलिटी शो के लिए उन्होंने दो फिल्मों के ऑफर को ठुकरा दिया। यह ऑफर उन्हें जाने माने फिल्ममेकर ने दिया था। इसी के साथ उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का भी खुलासा किया है।''

बातचीत में आगे शिव ठाकरे ने बताया कि, ''वह सिंगल हैं या उनकी लाइफ में कोई मौजूद है।'' शिव ने कहा, ''मेरा पूरा ध्यान मेरे करियर पर है और यही मेरा प्यार है। जो प्यार करना था कॉलेज के टाइम पर कर लिया, अब वक्त है कि मैं अपना करियर बनाऊं।''

बता दें कि शिव ठाकरे का नाम एक्ट्रेस वीणा जगताप के साथ जुड़ा था। दोनों के रिलेशन की खूब चर्चा भी थी, मगर अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। दोबारा रिलेशन में आने पर शिव ने कहा, ''मेरी जिंदगी खुली किताब की तरह है। प्यार करूंगा तो डंके की चोट पर करूंगा। मुझे परवाह नहीं लोग मेरे और मेरे प्यार के बारे में क्या कहेंगे। मुझे कोई डर नहीं।''

इसी के साथ शिव ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें दो मराठी मूवी का ऑफर मिला था, लेकिन उनका झुकाव रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' की तरफ ज्यादा था, इसलिए उन्होंने फिल्म ऑफर को न कह दिया। खैर फैंस को शिव ठाकरे का दोबारा पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: shiv thakare
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X