Shiv Thakare ने पुलिस की वर्दी में दिखाए गणपति बप्पा, भड़क गए लोग, बोले- भगवान का मजाक..

shiv thakare

कई बार कुछ ऐसा हो जाता है जिसमें ना चाहते हुए भी सितारे ट्रोल हो जाते हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें शिव ठाकरे गणपति बप्पा की मूर्ति का अनावरण करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद वो बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं।

दरअसल लोगों को यह बात पसंद नहीं आई कि गणपति की मूर्ति पुलिस की यूनिफॉर्म में दिख रही थी। इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि शिव को गणेश की मूर्ति के ऊपर रखे एक विशाल लाल कपड़े को हटाते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कई तरह के रिएक्शन्स दिख रहे हैं। लोग काफी बुरी तरह से उनको ट्रोल कर रहे हैँ। एक का कहना है कि, "भगवान का मजाक नहीं बनाना चाहिए।" एक यूजर ने लिखा, "भगवान को इन लोगों ने जोकर बना रखा है।"

एक ने बोला, "मुझे यह पसंद नहीं है, यह सही नहीं है... कृपया भगवान जी को उनके असली रूप में छोड़ दें!!!" इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन शिव की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिखा है। बिग बॉस 16 में आकर छा जाने वाले शिव ठाकरे कई कारणों से चर्चा में रहते हैं।

हाल ही में उनका जन्मदिन था जिसको धूमधाम से मनाया गया था। इस दौरान नायरा बनर्जी, करणवीर बोहरा, अरिजीत तनेजा, मिस्टर फैसु, साजिद खान और कई अन्य शामिल थे। शिव ने इंस्टाग्राम पर हिंडोला के माध्यम से अपने जन्मदिन समारोह की एक झलक दी। फिलहाल आप देखिए शिव ठाकरे का ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: shiv thakare
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X