बड़ी दुर्घटना के शिकार हुए शिव ठाकरे, घर में लगी आग, VIDEO

एक्टर शिव ठाकरे अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। फिलहाल तो एक्टर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट शिव ठाकरे के गोरेगांव वाले घर में आग लग गई है। उनकी टीम ने हाल ही में एक आधिकारिक बयान जारी किया है जिसमें बताया गया है कि एक्टर को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है वह एक दम सुरक्षित हैं, लेकिन आग लगने की वजह से उनका फ्लैट पूरी तरह से तहस नहस हो गया।
शिव ठाकरे के घर में लगी आग
विरल भियानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक्टर के घर का एक क्लिप शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टर का घर आग लगने की वजह से पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। आग लग जाने की वजह से एक्टर को काफी नुकसान झेलना पड़ा, लेकिन अच्छी बता यह है कि शिव ठाकरे को कोई चोट नहीं आई वह एक दम सुरक्षित हैं। वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि फायर ब्रिगेट की टीम वहां पहुंच गई है और घर में लगी आग को बुझा रही है। साथ ही में यह भी जांच कर रही है कि आखिर यह आग लगी कैसे। उनकी टीम ने कहा कि जब शिव ठाकरे के घर में आग लगी उस समय वह मुंबई में मौजूद नहीं थे। वह कल ही शहर से लौट गए थे। एक्टर ने अपने इंस्टा हैंडल पर एयरपोर्ट की एक तस्वीर भी शेयर की थी। जिसपर लिखा था मुंबई वापस।
रियलिटी शोज से मिली पहचान
आपको बता दें कि शिव ठाकरे जाने माने एक्टर हैं, उन्हें पहचान रोडीज़ से मिली। उसके बाद वह बिग बॉल मराठी और फिर बिग बॉस हिंदी में नजर आए। शो से निकलने के बाद शिव ठाकरे को फैन्स से बेहद प्यार मिला। इसके बाद शिव ठाकरे को खतरों के खिलाड़ी शो में देखा गया और फिर झलक दिखलाजा एक डांस रियलिटी शो में भी वह नजर आ चुके हैं। वहीं उनकी निजी लाइफ उनके रिलेशनशिप को लेकर बात करें तो शिव ठाकरे ने आज तक यह पब्लिक नहीं किया है कि वह किसे डेट कर रहे हैं, लेकिन शिव ठाकरे की शादी की अफवाहें जरूर एक्ट्रेस डेजी शाह के साथ उड़ी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











