KKK13: खतरों के खिलाड़ी के दौरान शिव ठाकरे हुए बुरी तरह घायल, वीडियो देख फैंस हुए परेशान

Shiv Thackeray in KKK13: कर्लस का रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग जोरो-शोरों से साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है। शो को लेकर नई नई अपडेट सामने आ रही हैं, इसी बीच खबर है कि खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग करते हुए शिव ठाकरे बुरी तरह से घायल हो गए हैं, वीडियो देख फैंस काफी उदास हो गए हैं।
दरअसल बात ऐसी है कि, टीवी, बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई सेलेब्स इस बार शो में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे हैं और खतरों का सामना कर रहे हैं। इस दौरान ये कंटेस्टेंट स्टंट करते हुए घायल भी हो रहे हैं।
वहीं इसी क्रम में 'खतरों के खिलाड़ी 13' से एक और कंटेस्टेंट के घायल होने की खबर है। नया नाम है शिव ठाकरे का, इस शो में स्टंट के दौरान चोट लगी है। लेटेस्ट वीडियो में 'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे अपने हाथ पर लगी चोट को दिखाते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में उन्होंने दिखाया है कि उनकी उंगलियों पर स्टिच लगे हैं। इस वीडियो में शिव के फैन्स चिंता भी जता रहे हैं और कई उन्हें बहादुर और स्ट्रॉन्ग कहते हुए खतरों के खिलाड़ी 13 का विनर भी बताने लगे हैं। शिव ठाकरे उंगलियों का क्लोजअप दिखाया है, जहां कई सारे स्टिच नजर आ रहे हैं।
'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग के दौरान इस बार शिव ठाकरे घायल हो गए हैं। केप डाउन, साउथ अफ्रीका से शिव ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने हाथ में लगे स्टिच भी दिखाए हैं। आप भी देखिए वीडियो।#KhatronKeKhiladi13 #ShivThakare #RohitShetty #ArchanaGautam #AishwaryaSharma pic.twitter.com/xqygSuT9uQ
— Priyanka Dagar - "InkMaven ScoopBelle" (@priyankadagar03) July 3, 2023
शिव ठाकरे ने अपने इंस्टा स्टोरी पर और भी कई झलकियां शेयर की हैं और बताया है कि सबको कहीं न कहीं चोट लगी है। बता दें कि इससे पहले शो में अर्चना गौतम भी घायल हो गई थीं, उनकी गर्दन में भी टांके आए थे। शिव की हालत देख हर कोई काफी परेशान है।
बता दें कि इस सीजन में शिव ठाकरे और अर्चना गौतम के अलावा, डेजी शाह, शीजान खान, ऐश्वर्या शर्मा, अंजलि आनंद, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी और जैसे कई और सितारे रोहित शेट्टी के इस शो का मजा दोगुना करने आ रहे हैं। शो की शूटिंग के दौरान कइयों के घायल होने की खबरें भी खूब आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications