फेमस एक्टर संग तोड़ी सगाई, अब बिन ब्याहे ही मां बनने को तैयार हैं टीवी की 'पार्वती'

Subha Rajput Wanted To Become Mother Before Marriage

Subha Rajput Wanted To Become Mother Before Marriage: टीवी शो 'शिव शक्ति- ताप त्याग तांडव' में तीन बच्चों की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुभा राजपूत 30 साल के हो चुकी है। बता दे कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही। अब हाल ही में पिंक विला के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी शादी और बच्चों को लेकर खुलासा किया है।

सुभा राजपूत ने इस पर बात करते हुए कहा कि "बच्चों को लेकर मेरे मन में इच्छा तो है लेकिन मैं जल्द ही इसको लेकर प्लानिंग भी करूंगी। मैंने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ देखा है और सहा भी है। इसीलिए मैं हर चीज को बहुत ही सोच समझकर हैंडल करती हूं। मैंने अपनी जिंदगी को लेकर अपना नजरिया बदल लिया है।"

सुभा राजपूत ने आगे कहा कि "ऐसा इसीलिए क्योंकि अभी तक मेरी जिंदगी में जो भी बदलाव आए हैं वह मेरे लिए बहुत ही अच्छे साबित हुए हैं। इस बात से मैं अब बहुत ज्यादा खुश हूं।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक वक्त हुआ करता था जब वह एक्टर विभव रॉय से बे इंतेहा प्यार करती थी वह 2022 में उन्होंने सगाई तोड़ दी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि डेटिंग के 2 साल बाद उनके बीच में मनमुटाव होने लगा था और इसी के चलते म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग से उन्होंने अपनी सगाई को तोड़ दिया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि सुभा ने अपनी सगाई की तस्वीरों को भी सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया था। इसके बाद काफी हंगामा भी देखने को मिला था।

हालांकि अब आपको बता दें कि सुभा राजपूत अपनी सगाई टूटने के 2 साल बाद ही मां बनना चाहती हैं। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि वह बिना शादी किए ही मां बनने की इच्छा जाहिर कर रही है और इसको सुनकर फैंस काफी ज्यादा हैरान और परेशान हो गए हैं। हालांकि आगे क्या होगा यह तो एक्ट्रेस ही जानती हैं।

Read more about: vibhav roy subha rajput
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X