2 साल बाद इस टीवी हसीना ने मंगेतर संग तोड़ी सगाई, सोशल मीडिया से डिलीट की सारी तस्वीरें?

Subha Rajput Break Her Engagement With Vibhav Roy: कई बार देखने को मिलता है कि सितारे एक दूसरे के साथ में काम करते-करते एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि सितारों के रिश्ते सगाई के बाद में टूट जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही टीवी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिनकी शादी से पहले ही मंगेतर के साथ में रिश्ते बिगड़ गए थे।
दरअसल आज हम बात करने वाले हैं 'शिव शक्ति- तप तांडव त्याग' सीरियल में माता शक्ति का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुभा राजपूत की। वह इन दिनों अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर काफी चर्चा में है। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने मशहूर अभिनेता वैभव राय के साथ में अपनी सगाई तोड़ दी है।
ईटाइम्स की खबर के अनुसार आपको बता दें कि सुभा राजपूत और वैभव राय ने 25 दिसंबर 2022 को सगाई की थी और 2 साल बाद अब दोनों की सगाई टूट चुकी है। यहां तक कि दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक दूसरे की तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि वैभव और सुभा ने आपसी सहमति के साथ में इस रिश्ते को खत्म किया है।
कुछ खबरों के अनुसार वैभव और सुभा को यह एहसास हो गया था कि जिंदगी में उन्हें काफी अलग चीजें करनी है। दोनों के लिए यह काफी मुश्किल फैसला था और दोनों के हक में यह काफी बेहतर भी है। सगाई तोड़ने की बात पर एक्टर ने चुप्पी शादी हुई है।इतना ही नहीं अभिनेत्री ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ भी नहीं खाने को लेकर बात की है।
सुभा राजपूत और वैभव राय वेब सीरीज 'प्यार इश्क और रेंट' की शूटिंग के दौरान एक दूसरे से मिले और बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि अब आपको बता दें कि इस कपल का रिश्ता टूट गया है। लेकिन दोनों की तरफ से इस पर कोई भी कंफर्मेशन नहीं आया है। दोनों की तरफ से ही इस पर कोई बयान भी सामने नहीं आया।


Click it and Unblock the Notifications