शिव शक्ति फेम एक्टर योगेश महाजन का 44 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

Yogesh Mahajan

Shiv shakti fame actor Yogesh Mahajan dies at the age of 44: शवि शक्ति के फेमस एक्टर योगेश महाजन की तरफ से एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। इस खबर को सुनते ही उनके परिवार दोस्त और फैन्स को एक बड़ा झटका लगा है।

फ्लैट पर पाए गए मृत
रिपोर्ट्स की माने तो 19 जनवरी को योगेश महाजन का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह अपने उमेरगांव के फ्लैट पर मृत पाए गए थे। उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषत कर दिया था। जैसे ही यह खबर उनके परिवार को मिली सभी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं बताया जा रहा है कि 20 जनवरी को ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम क्रिया बोरीवली पश्चिम में प्रगति हाई स्कूल के पास गोरारी 2 श्मशान घाट पर किया जाएगा।

योगेश की को-स्टार ने कही ये बात

योगेश की मौत की खबर सुन उनकी को स्टार सुजैन ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि- 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा। योगेश एक शानदार इंसान थे। हम कैमरे पर अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे। और ऑफ कैमरा भी हमारी ट्यूनिंग अच्छी थी। वह काफी पॉजीटिव थे और हमेशा समाचार सुनते थे।'

टूट गया था हमारा संपर्क

वह आगे कहती हैं कि 'कई बार हमने साथ में सफर भी किया है। हमने कई बातों पर चर्चा भी की है। मुझ दुख है कि काम की वजह से हमारा संपर्क टूट गया था। मुझे उनके परिवार के लिए बहुत खेद है।'

बता दें कि योगेश शिव शक्ति के अलावा अदालत, जय श्री कृष्ण, चक्रवति अशोक सम्राट, देवों के देव महादेव जैसे की बड़े और नामी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: yogesh mahajan viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X