बिग बॉस पर 'कलर्स' ने माफी मांगी है: शिवसेना

उन्होंने कहा, " हमें चैनल से कोई शिकायत नहीं है। हम लोग सिर्फ इसी कार्यक्रम को लेकर आपत्ति जता रहे थे।"उधर, इस चैनल ने यह बात मानी है कि उसकी ओर से शिवसेना को एक पत्र भेजा गया है हालांकि उसने माफी मांगने की बात से इंकार किया है।
'बिग बॉस-4' में पाकिस्तान की अभिनेत्री वीना मलिक और टेलीविजन शख्सियत बेगम नवाजिश अली हिस्सा ले रहे हैं। परब ने कहा कि शिवसेना के नेता इन दोनों को कार्यक्रम से बाहर करने के लिए चैनल के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर इन दोनों को कार्यक्रम से बाहर नहीं किया गया तो शिवसेना का विरोध फिर से शुरू हो जाएगा। पार्टी के विरोध की वजह से मुम्बई और आसपास के इलाकों के कुछ केबल ऑपरेटरों ने कलर्स को दिखाना बंद कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











