Bigg Boss16:आप भी देखिए बिग बॉस के इन फाइनलिस्ट की पहली झलक

Bigg Boss16: कर्लस का रियालिटी शो बिग बॉस एक बहुत ही लोकप्रिय और चर्चित शो हैं। यह शो विवादों से हमेशा ही घिरा हुआ रहता है परंतु दर्शकों का पसंदीदा शो बना रहता है। वर्तमान में बिग बॉस का 16वां सीजन चल रहा है, यह सीजन आज तक का सबसे ज्यादा पॉपुलर सीजन हैं। शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है और शो को उसके पांच फाइनलिस्ट मिल गए हैं। तो चलिए हम दिखाते हैं शो के फाइनलिस्ट की पहली झलक।
सबसे पहले बात करते हैं प्रियंका चहर चौधरी, प्रिंयका का नाम बिग बॉस की लिस्ट में हमेशा ही सबसे आगे रहेगा क्योंकि कहीं ना कहीं प्रियंका सबकी पसंदीदा सदस्य रही हैं। दर्शकों का सेलेब्स का प्रियंका को बहुत प्यार मिला है, फैंस तो प्रियंका को ही विजेता के रुप में देखना चाहते हैं।
दूसरी बात करते हैं शिव ठाकरे की, शिव हमेशा ही सच्चाई और ईमानदारी ने गेम को खेलते आए हैं। शिव को लोगों ने बहुत प्यार दिया तभी आज शिव टॉप फाइव में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।
अब बात करते हैं अर्चना गौतम की, एक ऐसी सदस्य जो बहुत ही बेबकी और विंदास अंदाज से पूरा गेम खेलती रही हैं। चाहे कुछ भी हो पर अर्चना ने हार नहीं मानती हैं और इसी अंदाज की वजह से आज अर्चना यहां हैं। अर्चना एक बार बीच में शो से बाहर चली गई थी उस वक्त उनके फैंस और सलमान ने उनका साथ दिया और अर्चना को दोबारा शो में एंट्री दिलाई। आज अर्चना टॉप फाइव में हैं।
वहीं अब हम बात करते हैं शालिन भनोट के बारें में, टीवी जगत के जाने माने नाम रह चुके है शालिन। जब से बिग बॉस में शालिन आए हैं तब से लेकर अब तक शालिन के कई सारे रुप देखने को मिले हैं। परंतु फैंस ने शालिन का बहुत साथ दिया इसीलिए शालिन फाइनल में पहुंच गए हैं।
और अब आखिर में बात करते हैं रैफर एमसी स्टैन को लेकर, इस शो में आने से पहले स्टैन फेमस तो थे लेकिन इतने नहीं परंतु इस शो ने स्टैन को एक अलग ही पहचान दी है। स्टैन के रैप सुनकर हर कोई उनका फैन बन जाता है। एमसी स्टैन भी टॉफ फाइव में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
बिग बॉस 16 जो कि इस वक्त अपने फाइनल की ओर है, काफी दिलचस्प मोड़ के साथ नए नए बदलावों को ध्यान में रखते हुए फैंस का ध्यान अपनी ओर अकर्षित कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
















