शिमला की शिप्रा बनीं 'मास्टरशेफ इंडिया 2' की विजेता

शो के फाइनल में अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य अतिथि जज की भूमिका में थे। जिन्होंने शो में समां बांध दिया। शो का फाइनल शनिवार और रविवार दो दिन तक टीवी पर दिखायी गया। प्रतिभागियों ने 100 लोगों को खाना परोसा और उनके वोट के आधार पर विजेता का ऐलान किया।
शिप्रा को पुरस्कार के रूप में एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, स्टार प्लस पर एक कार्यक्रम करने और लंदन घूमने के लिए तीन रात और चार दिन का पैकेज दिया गया है। जबकि दूसरे नंबर पर रहीं सलमा को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications