Shilpa Shirodkar ने Bigg Boss 18 में अपनी फीस का किया खुलासा! लोग बोले- ऐसा कैसे हो सकता है...

Shilpa Shirodkar BB18 Fees

Shilpa Shirodkar BB18 Fees: शिल्पा शिरोडकर अपने जमाने की बॉलीवुड की सेंसेशनल क्वीन भी मानी जाती है। 90 के दशक में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाया है और आपको बता दें कि इस समय बिग बॉस 18 का वह हिस्सा भी है। हालांकि वह फिल्म इंडस्ट्री से काफी लंबे वक्त से गायब थी और इस शो के जरिए उन्होंने एक बार फिर से कमबैक किया है।

दरअसल आपको बता दें कि शिल्पा शिरोडकर को उनकी बेटी ने इस शो में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया है। अब इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें वह करणवीर मेहरा से अपनी बिग बॉस 18 में आने के लिए फीस पर बात करती हुई नजर आई।

यहां पर शिल्पा शिरोडकर ने करणवीर मेहरा को बताया कि उनको एक हफ्ते के लिए बिग बॉस द्वारा 20 लाख रुपए की फीस दी गई है। इस पर करणवीर मेहरा ने जोर से कहा कि तो 7 हफ्ते में अपने 1 करोड़ 40 लाख रुपए बना लिए। इस पर शिल्पा ने करण को चुप रहने के लिए कहा।

हालांकि अब आपको बता दें कि शिल्पा शिरोडकर का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि इस पकाऊ को इतने पैसे दिए जा रहे हैं। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि कुछ भी कहो लेकिन कंटेंट तो देती ही है भले ही नेगेटिव हो।

अगर हम शिल्पा शिरोडकर के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 'खुदागवाह' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा देने के बाद में उन्होंने शादी कर ली थी और इंडस्ट्री को पूरी तरीके से अलविदा कह दिया। हालांकि बाद में उन्होंने कमबैक के लिए कई लोगों से काम भी मांगा, लेकिन उनको प्रोजेक्ट नहीं मिले।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X