SAD..आखिरकार खत्म हुआ बिग बॉस 11..लेकिन फैन्स का 'कलर्स' से एक ही सवाल
Recommended Video

साढ़े तीन महीनों से चला आ रहा बिग बॉस का सुपरहिट सफर आखिरकार कल रात खत्म हो गया।इस साल बिग बॉस का 11वां सीजन बिग बॉस के सबसे बेहतरीन सीजन में से एक माना जा रहा है जिसमें हर साल के मुकाबले काफी शानदार प्रतिभागी नजर आए।
इस साल शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 11 का खिताब जीता तो विकास गुप्ता को मास्टरमाइंड का टाइटल दिया जो शायद अब पूरी जिंदगी उन्हें बिग बॉस की याद दिलाए। पुनीश शर्मा ने कॉमनर होते हुए भी कई बड़े बड़े सेलिब्रिटी को बाहर का रास्ता दिखा दिया तो हिना खान पूरी तरह अपनी अक्षरा की इमेज से बाहर निकलकर नई स्टाइल ऑइकॉन बनीं और लोगों को उनकी असली शख्शियत नजर आई।

कई मायनों में इस साल बिग बॉस का सीजन खास रहा तो जाहिर है ये खास बिग बॉस की क्रियेटिव टीम और दर्शकों और प्रतिभागियों की वजह से बना। दर्शक इस सीजन से इमोशनल तरीके से जुड़े और अब सब कलर्स चैनल से एक ही सवाल कर रहे हैं कि वो बिग बॉस खत्म होने के बाद क्या देखेंगे।
आप भी देखिए कुछ ट्वीट्स..शायद आप भी इस लिस्ट में शामिल हों और सोच रहे हों कि आज से आखिर आप क्या देखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











