KHABRI ने उड़ा दी है खबर...150 करोड़ के सट्टे के बाद...शिल्पा शिंदे विनर!
Recommended Video

बिग बॅास 11 के फिनाले के एक घंटे पहले चौंकाने वाली खबर सामनेआ रही है। हालांकि इस खबर में अभी कितनी सच्चाई है यह कहना मुश्किल है। फिनाले की रेस में हिना खान,शिल्पा शिंदे,विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा रेस में है।
हाल ही में एक बिग बॅास फिनाले के सेट के साथ द खबरी ने भी ताजा जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार बिग बॅास 11 की विनर शिल्पा शिंदे हैं।

इसमें कोई दोराय नहीं है कि शिल्पा की इस शो में जर्नी इमोशनल रही है। अपने ममतामयी स्वाभाव से वह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। फिनाले में अभी भले ही समय हो लेकिन मिली जानकारी के अनुसार एपिसोड के टेलीकास्ट से पहले ही विनर का नाम सामने आगया है।
शुरू से ही सोशल मीडिया से लेकर मीडिया रिपोर्ट तक केवल शिल्पा शिंदे का नाम ही आगे चल रहा था। अब वह इस शो की विनर भी बन गई हैं। गौरतलब है कि शिल्पा पर सट्टा बाजार में भी करोड़ों का दांव लगा हुआ था।
बहरहाल,क्या आप जानते हैं शिल्पा शिंदे के बारे में ये भी खुलासे हुए हैं...


Click it and Unblock the Notifications